बीजेपी नेता के खिलाफ थाने पहुंचा मामला ; टोल से 50 गाड़ियों को फ्री पास जारी करने के लिए दी धमकी

बाराबंकी: (मानवीय सोच)   उत्तर प्रदेश में बाराबंकी में लखनऊ-सुल्तानपुर हाइवे के टोल गेट से गाडियां पास कराने के लिए कथित बीजेपी नेता का प्रबंधक को धमकी भरा ऑडियो वायरल हुआ है। आडियो में व्यक्ति खुद को बीजेपी का जिला उपाध्यक्ष बता कर 50 गाड़ियों को टोल फ्री करने का दबाव बना रहा है। घबराए टोल प्रबंधक ने हैदरगढ़ कोतवाली पुलिस से शिकायत की है।

जानकारी के अनुसार लखनऊ सुल्तानपुर हाइवे पर बारा मोड़ स्थित (NHAI) भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के टोल प्लाजा से गाड़ी पास कराने का सोमवार एक कथित बीजेपी नेता का ऑडियो वायरल हो गया। ऑडियो में व्यक्ति अपने आप को बीजेपी जिला उपाध्यक्ष अतुल सिंह बता कर प्रबंधक जगभान सिंह से बारा टोल गेट पर 50 गाड़ियों को टोल फ्री करने का दबाव बना रहा है।

जिस भाषा में समझोगे उस भाषा में समझाएंगे
ऑडियो में बीजेपी नेता ने कहा कि माननीय सांसद जी का अवशानेश्वर में कार्यक्रम लगा हुआ है, जिसमें लोकल की जाने वाली गाड़ियों से अभद्रता की जा रही है।दबाव बनाते हुए बीजेपी नेता कहा कि दो किलोमीटर का कोई पास नहीं और न ही पैसा देंगे। जरूरत पड़ेगी तो धरना लगाएगें प्रदर्शन करेंगे। ऑडियो में धमकी देते हुए नेता ने कहा “जो जिस भाषा में समझेगा उस भाषा में समझाएंगे”।

धमकी पर पुलिस से शिकायत
ऑडियो को लेकर टोल प्रबंधक जगभान सिंह ने बताया कि रविवार की रात करीब 12 बजे फोन पर बीजेपी जिला उपाध्यक्ष अतुल सिंह का फोन आया और जबरन 50 गाड़ियों की लिस्ट देकर टोल फ्री करने को कहा। लेकिन मैंने एनएचएआई की गाइडलाइन के अनुसार लोकल गाड़ियों का पास जारी करने की बात कही। टोल प्रबंधक का आरोप है, बीजेपी नेता ने धमकी देते हुए कहा कि टोल पर हम लोग धरना देंगे और जिस भाषा में समझोगे उस भाषा में समझाया जाएगा। प्रबंधक भान सिंह ने सोमवार को हैदरगढ़ कोतवाली में इसकी शिकायत की है। वहीं हैदरगढ़ कोतवाली इंस्पेक्टर ने बताया कि अभी कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है, शिकायत मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *