बिजली कनेक्शन का गलत एस्टीमेट बनाने वाले कर्मियों पर होगी कार्रवाई

लखनऊ (मानवीय सोच) पावर कारपोरेशन प्रबंधन ने कास्ट डाटा बुक का उल्लंघन कर बिजली कनेक्शन के लिए ज्यादा धनराशि का एस्टीमेट बनाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। साथ ही उपभोक्ताओं से वसूली गई रकम तत्काल वापस करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष एम. देवराज ने मंगलवार को सभी बिजली कंपनियों के प्रबंध निदेशकों को पत्र भेजकर कहा है कि जिन कर्मचारियों ने बिजली कनेक्शन के लिए कास्ट डाटा बुक की अनदेखी करके गलत एस्टीमेट बनाए हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई करके 5 अक्तूबर तक रिपोर्ट भेजी जाए साथ ही उन्होंने उपभोक्ताओं से वसूली गई ज्यादा रकम तत्काल वापस करने को भी कहा है।

बिजली कंपनियों को सख्त हिदायत दी गई है की कास्ट डाटा बुक में तय दरों के आधार पर ही बिजली कनेक्शन के लिए एस्टीमेट बनाए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *