ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

रेलवे स्टेशनों का होगा कायाकल्प, सरकार ने बताया 10 हजार करोड़ निवेश का प्लान

नई दिल्ली  (मानवीय सोच) केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को तीन बड़े फैसले लिए। इसमें रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प भी शामिल है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मीडिया को जानकारी दी कि तीन प्रमुख रेलवे स्टेशनों – नई दिल्ली, अहमदाबाद और मुंबई के पुनर्विकास के लिए भारतीय रेलवे के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। इस परियोजना में लगभग 10,000 करोड़ रुपये का निवेश शामिल है। इसके अतिरिक्त देश के 199 प्लेटफॉर्मों के कायाकल्प पर भी काम किया जा रहा है।

बुधवार को रेल मंत्री अश्विन वैष्णव ने जानकारी दी कि रेलवे स्टेशनों के एकीकृत को लेकर फैसले लिए गए हैं। 199 रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प पर कार्य किया जा रहा है।  रेल मंत्री ने कहा कि इस महत्वकांक्षी परियोजना के तहत रेलवे स्टेशनों के प्लेटफार्म की जगह का विकास किया जाएगा। स्टेशन के लिए मास्टर प्लान तैयार किया गया है। इसमें 10 हजार करोड़ रुपये निवेश किया जाना है। 

क्या है सरकार की प्लानिंग
केंद्र सरकार रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प की तरफ आगे बढ़ रही है। इसमें पहले चरण के तहत तीन प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर फोकस किया गया है। जिसमें नई दिल्ली, अहमदाबाद और मुंबई रेलवे स्टेशन शामिल है। रेल मंत्री वैष्णव ने जानकारी दी कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में बसों, ऑटो और मेट्रो रेल सेवाओं के साथ ट्रेन सेवाओं को एकीकृत किया जाएगा। वहीं, अहमदाबाद रेलवे स्टेशन का नया स्वरूप मोडेरा के सूर्य मंदिर से प्रेरित है। मुंबई के हेरिटेज भवन को छुआ नहीं जाएगा, लेकिन आसपास की इमारतों को फिर से विकसित किया जाएगा।

इसके पहले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने घोषणा की कि केंद्रीय कैबिनेट ने अगले तीन महीनों के लिए पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) योजना का विस्तार करने का फैसला किया है। साथ ही केंद्र ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में भी 4 फीसदी की बढ़ोतरी की है। यह वृद्धि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों पर आधारित है। नवीनतम वृद्धि केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए 38 प्रतिशत के महंगाई भत्ते की राशि होगी।

Scroll to Top