ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

विंध्याचल नवरात्रि मेले के 15 किलोमीटर क्षेत्र में धूम्रपान प्रतिबंधित

मिर्जापुर  (मानवीय सोच) मिर्जापुर जिला प्रशासन ने विंध्याचल नवरात्रि मेले के करीब 15 किलोमीटर क्षेत्र में धूम्रपान और तंबाकू के सेवन पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने इस संबंध में निषेधाज्ञा जारी की है।जिलाधिकारी ने कहा कि केंद्र सरकार के तंबाकू नियंत्रण कानून के प्रावधानों के तहत मेला क्षेत्र को धूम्रपान और तंबाकू मुक्त घोषित किया गया है। उनके अनुसार मेला क्षेत्र में आने वाले लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि इस आदेश का उल्लंघन करते पाए जाने पर व्यक्ति के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। केंद्र सरकार ने 2004 में एक समग्र तंबाकू नियंत्रण कानून- सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 (विज्ञापन निषेध एवं व्यापार एवं वाणिज्य, उत्पादन, आपूर्ति एवं वितरण नियमन) लागू किया था जिससे तंबाकू के उपयोग को हतोत्साहित किया जा सके।

वार्षिक नवरात्रि मेला यहां 25 सितंबर को शुरू हुआ जो चार अक्टूबर तक चलेगा। देशभर से लोग यहां विंध्यवासिनी मां का दर्शन पूजन करने और मुंडन संस्कार कराने आते हैं। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मां विंध्यवासिनी के चंद्रघंटा स्वरूप में भक्तों ने विधि विधान से दर्शन पूजन किए। मंगला आरती के बाद सुबह दस बजे तक करीब 50 हजार भक्तों ने माता दर्शन कर पुण्य की कामना की। गंगा स्नान के बाद भक्त मा के दर्शन के लिए मंदिर के गर्भ गृह एवं झांकी की तरफ जाने वाले मार्गों पर लाइन लगा लिए। मंगला आरती के बाद मंदिर के गर्भगृह का कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं का हुजूम मंदिर में पहुंचकर दर्शन पूजन में जुट गया।

मां विंध्यवासिनी के जयकारे से दिन धाम की गलियां गूजती रही। अष्टभुजा एवं काली खोह मंदिरों में दर्शन पूजन कर श्रद्धालु त्रिकोण परिक्रमा में जुट गए। त्रिकोण मार्ग भक्तों से पटा रहा। सुबह 9:00 बजे के बाद तेज धूप हो जाने के कारण लाइन में लगे भक्तों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। न्यू वीआईपी मार्ग व पुराने वीआईपी मार्ग भक्तों की लंबी लाइन लगी रही। वही मेला की व्यवस्था में प्रशासनिक अफसर और पुलिसकर्मी जुटे रहे।

Scroll to Top