ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

राममंदिर निर्माण का 45 प्रतिशत काम पूरा, देखें गर्भगृह की तस्वीरें

अयोध्या  (मानवीय सोच) श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से बुधवार को राममंदिर निर्माण कार्य का चित्र जारी करते हुए मंदिर निर्माण की प्रगति से रामभक्तों को रूबरू कराया गया। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अपने ट्विटर हैंडल पर मंदिर निर्माण कार्य की फोटो अपलोड करते हुए भक्तों को मंदिर निर्माण की भव्यता से अवगत कराया।

चंपत राय ने बताया कि राममंदिर निर्माण का अब तक 45 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। गर्भगृह के निर्माण का काम जोरों पर चल रहा है। अष्टकोणीय गर्भगृह में अब तक वंशीपहाड़पुर के पांच सौ पत्थर बिछाए जा चुके हैं। गर्भगृह निर्माण में ही केवल पांच सौ कारीगर व मजदूर लगे हैं।

बताया कि गर्भगृह में लगने वाले मकराना के संगमरमर की भी आपूर्ति तेजी से हो रही है। कहा कि जल्द ही नक्काशीदार खंभों को जोड़ने का काम प्रारंभ कर दिया जाएगा।

मंदिर के गर्भगृह में सर्वाधिक 160 स्तंभ लगाए जाएंगें जिन पर मंदिर टिका होगा। इसी तरह प्रथम तल में 132 व दूसरे तल में 74 स्तंभ लगाए जाने हैं।

उन्होंने बताया कि मंदिर में कुल 12 दरवाजे होंगे, जो कि सागौन की लकड़ी से बनेंगे। जनवरी 2024 से भक्तों को भव्य गर्भगृह में रामलला का दर्शन प्राप्त होने लगेगा।

इसके पहले भी ट्रस्ट की तरफ से रामभक्तों को मंदिर निर्माण की प्रगति से अवगत कराने के लिए तस्वीरें जारी की गई हैं। राम मंदिर के निर्माण के साथ-साथ अयोध्या के सुंदरीकरण का भी काम किया जा रहा है। सड़कें चौड़ी की जा रही हैं और चौराहों को सजाया जा रहा है।

Scroll to Top