ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बीएएमएस के बाद एमबीबीएस परीक्षा की कॉपी भी बदली गईं

आगरा  (मानवीय सोच)  डॉक्टर भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में कॉपी बदलने का एक और मामला सामने आया है। बीएएमएस के बाद एमबीबीएस परीक्षा की कॉपी भी बदले जाने की आशंका है। छलेसर स्थित एजेंसी के कार्यालय में 26 कॉपियों के हस्तलेख बदले हुए पाए गए हैं। इस मामले में थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे प्रकरण की गहराई से जांच में जुटी हुई है।

आगरा में बीएएमएस की कॉपियां बदलने का मामला 26 अगस्त को सामने आया था। थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने विश्वविद्यालय के ऑटो चालक देवेंद्र को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। बाद में उसका सहयोगी डॉक्टर अतुल गिरफ्तार किया गया था। वह दिल्ली में एमडी की तैयारी कर रहा था। एजेंसी के कार्यालय में कॉपियों की जांच की गई थी। बीएएमएस की 14 कॉपियों की हस्त लेख बदले हुए पाए गए थे। इस पर एक और मुकदमा दर्ज किया गया था।

कॉपियों के हस्तलेख में अंतर

बाद में कॉपियां लिखने वाले हाथरस मेडिकल कॉलेज के छात्र और दलाल को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि और भी पाठ्यक्रम की कॉपियों में बदलाव किया जा रहा है। इस पर छलेसर एजेंसी के कार्यालय में कॉपियों की जांच के लिए टीम गई थी। 

टीम में विश्वविद्यालय के कर्मचारी भी शामिल थे। टूंडला के एफएच मेडिकल कॉलेज की 26 कॉपियों के हस्तलेख में अंतर पाया गया। इससे कॉपियों की बदले जाने की आशंका है। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस पर कार्रवाई की जाएगी। 

छात्र नेता को नहीं पकड़ पाई एसटीएफ और पुलिस

कापियां बदलने के मामले में छात्र नेता राहुल पाराशर का नाम सामने आया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस के साथ एसटीएफ भी लगाई गई थी। मगर, 26 दिन बाद भी छात्र नेता गिरफ्तार नहीं हो सका है। पुलिस ने उसके घर पर भी  दबिश दी थी। उसके परिचित और रिश्तेदारों के बारे में भी जानकारी जुटाई थी, लेकिन कोई जानकारी नहीं लग सकी है।

Scroll to Top