ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले भाइयों पर चला प्रशासन का डंडा, ढाई करोड़ की संपत्ति कुर्क

कौशाम्बी  (मानवीय सोच) कौशाम्बी में करोड़ों रुपये हड़पने वाले तीन भाइयों की संपत्ति को प्रशासन ने कुर्क कर दिया। पुलिस ने 2 करोड 65 लाख रुपये संपत्ति को अपने कब्जे में ले लिया। इससे पहले भाइयों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई भी हो चुकी है। 

जिले के सदर कोतवाली के कोरई का रहने वाला रघुराज सिंह ने भाई शिवराज सिंह और धनराज सिंह के साथ मिलकर एक चिटफंड कंपनी खोली थी। इस कंपनी का ऑफिस प्रयागराज में खोला गया था। कंपनी के मालिकों ने पैसे एफडी और आरडी कराने के नाम पर पैसे वसूले थे। तीनों भाई लोगों को पैसे दोगुना होने का लालच देते थे। 

कंपनी के लोकलुभाव ऑफर के लालच में आकर कई लोगों ने लाखों रुपये जमा किया था। धोखाधड़ी करकेर वसूले गए पैसे से तीनो भाइयों ने कोरई गांव में आलीशान घर बनवा लिया इसके एक स्कूल भी खोल लिया। पैसे जमा करने वाले लोगों ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी पर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने तीनों भाइयों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज की। जिसके बाद गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की गई। 

पुलिस ने मंगलवार को तहसील प्रशासन की मौजूदगी में आरोपी भाइयों की 2 लाख 65 लाख की संपत्ति कुर्क की। जिसमें 40 लाख रुपये की खेत, 75 लाख रुपये का घर और डेढ़ करोड़ की कीमत का स्कूल शामिल है। 

अर्श से फर्श तक का सफर

कोरई गांव के लोगों के मुताबिक तीनों भाइयों की जिंदगी अचानक से बदल गई। देखते ही देखते उनके पास घर, जमीन और महंगी-महंगी गाड़ियां हो गई। कंपनी में निवेश के नाम पर तीनों भाइयों ने गलत तरीके से लोगों से पैसे लिए। हालांकि जब भाइयों पर एफआईआर दर्ज हुई तब से उनकी नींद उड़ गई। 

Scroll to Top