ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पोन्नियिन सेल्वन रिलीज से पहले कनाडा थिएटर ओनर्स को मिली धमकी- होगा हमला

मुंबई  (मानवीय सोच) मणि रत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन  को लेकर अच्छा-खासा बज है। फिल्म 30 सितंबर को रिलीज हो रही है। अब रिलीज के पहले कनाडा से एक नेगेटिव खबर आ रही है। वहां के थिएटर ओनर्स को धमकी दी गई है कि इस फिल्म की स्क्रीनिंग न करें। ऐसा करने पर स्क्रीन्स फाड़ने और वहां काम करने वालों को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी गई है। फिल्म PS1 के साथ चुप को लेकर भी धमकी है।

ओनर्स को मिला ई-मेल

कनाडा के कुछ लोकल लोग तमिल फिल्मों को लेकर लंबे वक्त से धमकियां देते रहे हैं। कनाडा के शहर Hamilton, Kitchener, और  London में ऐश्वर्या राय स्टारर फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 1 की रिलीज की तैयारी हो रही है। इस बीच फिल्म की स्क्रीनिंग न करने को लेकर थिएटर ओनर्स को ईमेल आया है। इसमें धमकी दी गई है कि ऐसा करने पर बवाल किया जाएगा

रिलीज पर होगा अटैक

ओवरसीज डिस्ट्रिब्यूटर KW Talkies फिल्म पोन्नियिन सेलवन 1 का कनाडा में डिस्ट्रिब्यूटर है। इसने ट्विटर पर मेल शेयर किया है जिसमें उसे धमकी मिली है। KW Talkies ने लिखा है कि हैमिल्टन, किचनर और लंदन सभी जगह से अपडेट मिला है। सभी थिएटर ओनर्स को धमकी मिली है कि PS1 तमिल या कोई  KW Talkies से कोई और फिल्म रिलीज की तो अटैक किया जाएगा। 

अस्पताल पहुंचेंगे कर्मचारी

साथ में मेल का स्क्रीनशॉट है जिसमें लिखा है कि थिएटर ओनर्स और वर्कर्स को चेतावनी दी जाती है कि अगर क्रिमिनल KW Talkies Saleem की तरफ से ऑर्गनाइज की गई फिल्म चलाने का प्लान कर रहे हैं, खासकर PS1 और चुप। धमकी में लिखा है कि ऐसा होने पर स्क्रीन फाड़ दी जाएगी और इलाके में बवाल करेंगे और आपके कुछ काम करने वाले अस्पताल पहुंच जाएंगे। हम सिर्फ इन भारतीय फिल्मों को ही नहीं बल्कि दूसरी ब्लॉकबस्टर हिंदी फिल्मों को भी टारगेट करेंगे। लिखा है, हम लोग ऐसा तब तक करते रहेंगे जब तक KW Talkies के लोगों की फिल्में चलाना बंद नहीं कर देते। 

पहले भी हो चुका बवाल

बता दें कि इससे पहले दुलकर सलमान की फिल्म कुरूप के समय भी वाल हो चुका है। ओंटारियो में फिल्म की रिलीज के बाद कुछ सिनेमाघरों की स्क्रीन फाड़ी गई थीं। कुल चार स्क्रीन्स डैमेज कर दिए गए थे।

Scroll to Top