ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

‘सिर में गोली मार देता’ कहकर फंसे ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक!

कोलकाता (मानवीय सोच) भारतीय जनता पार्टी के पश्चिम बंगाल अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने गुरुवार को कोलकाता की एक अदालत में याचिका दायर की जिसमें अनुरोध किया गया है कि पुलिस को निर्देश दिया जाए कि वह तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी के विरुद्ध मजूमदार की शिकायत दर्ज करे।  बनर्जी ने हिंसा में लिप्त लोगों पर गोली चलाने का कथित बयान दिया था जिसके विरुद्ध मजूमदार शिकायत दर्ज कराना चाहते हैं। 

मजूमदार के वकील पार्थ घोष ने बताया कि मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में मजूमदार ने याचिका दायर की है जिसमें आरोप लगाया गया है कि बनर्जी पुलिस को लोगों को गोली मारने के लिए उकसा रहे थे। भाजपा नेता का आरोप है कि पुलिस ने बनर्जी के विरुद्ध शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया था। 

बनर्जी ने 14 सितंबर को एसएसकेएम अस्पताल में एक घायल पुलिस अधिकारी को देखने गए थे और उन्होंने कहा था कि अगर वह घटनास्थल पर होते तो हिंसा और आगजनी में लिप्त लोगों के सिर में गोली मार देते। उक्त पुलिस अधिकारी को 13 सितंबर को भाजपा की एक रैली के दौरान पीटा गया था। उस दिन एक पुलिस वाहन को आग लगाने और अधिकारी पर हमले के संबंध में पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है। 

बनर्जी ने क्या कहा था?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टीएमसी सांसद और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक ने कहा था, ‘मैंने देबाशीष बाबू से कहा कि मैं उन्हें सैल्यूट करता हूं। उन्होंने कुछ नहीं किया। अगर मैं उनकी जगह होता और मेरे सामने पुलिस के वाहनों के आग लगाई जाती और पुलिसकर्मियों पर हमला किया जाता तो मैं वहीं सिर में गोली मार देता।’

Scroll to Top