ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कानपुर के गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं का नहाते समय बना वीडियो, सड़क पर उतरीं छात्राएं

कानपुर (मानवीय सोच) चंडीगढ़ के गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं का नहाते हुए वीडियो बनाने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा है कि ऐसी ही घटना कानपुर में हुई है। यहां छात्राओं का नहाते समय वीडियो बनाने का आरोप हॉस्टल के एक कर्मचारी पर लगा है। आक्रोशित छात्राएं सड़क पर उतरी हैं और जमकर हंगामा चल रहा है। पुलिस छात्राओं को शांत कराने की कोशिश में जुटी है। आरोपी कर्मचारी को हिरासत में ले लिया गया है।

इससे पहले चंडीगढ़ में एक हॉस्टल की छात्राओं का नहाते समय वीडियो बनाने का मामला सामने आने के बाद जमकर हंगामा हुआ था। कुछ छात्राओं ने इसके बाद सुसाइड की कोशिश भी की थी। हॉस्टल की ही एक छात्रा पर अन्य छात्राओं का वीडियो बनाने का आरोप लगा था। 

कानपुर में काकादेव के तुलसी नगर में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का हॉस्टल किराए पर चलता है। इस हॉस्टल में लगभग 60 छात्राएं रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं। आरोप है कि इस हॉस्टल में पिछले 7 सालों से काम करने वाला एक कर्मचारी छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाता था। यह कर्मचारी छात्राओं के कमरे और बाथरूम में जाकर अश्लील वीडियो बनाता था।

गुरुवार सुबह एक छात्रा बाथरूम में नहा रही थी। इसी दौरान इस कर्मचारी ने बाथरूम के टूटे दरवाजे के नीचे हिस्से से मोबाइल डालकर उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। छात्रा को भनक लगी तो उसने शोर मचाया। इस पर हॉस्टल में रहने वाली अन्य छात्राओं ने कर्मचारी को पकड़ लिया। छात्राएं हंगामा करते हुए सड़क पर आ गई और पुलिस को भी सूचना दी गई।

पुलिस के पहुंचने पर आरोपी कर्मचारी को उसके हवाले कर दिया। छात्राओं ने हॉस्टल और थाने में हंगामा किया। रावतपुर एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। हिरासत में लिए गए युवक के मोबाइल की पड़ताल भी हो रही है।

Scroll to Top