ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

ईरान के समर्थन में अफगान महिलाओं ने उठाए झंडे ; लड़ाकों ने फायरिंग कर खदेड़ा

ईरान (मानवीय सोच)  पुलिस की हिरासत के दौरान एक महिला की मौत पर ईरान में विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। महिलाओं ने अपने प्रदर्शन के दम पर हुक्मरानों की नींद उड़ा दी है। अब ईरान की महिलाओ के समर्थन में अफगानिस्तान में भी महिलाओं ने रैली निकाली। हालांकि गुरुवार को यहां प्रदर्शन के दौरान तालिबानी लड़ाकों ने रैली को तितर-बितर करने के लिए हवा में गोलियां चलाई।

समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, हिजाब के विरोध में ईरानी महिलाओं के समर्थन का आगे बढ़ाते हुए अफगानिस्तान के काबुल में 25 महिलाओं ने ईरानी दूतावास के सामने प्रदर्शन किया। महिला प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए तालिबान लड़ाकों ने हवा में फायरिंग की और भीड़ को तितर-बितर किया। 

ईरान बढ़ रहा है, अब हमारी बारी
काबुल में महिला प्रदर्शनकारियों ने बैनर लिए हुए नारे लगाए- “ईरान बढ़ गया है, अब हमारी बारी है!” और “काबुल से ईरान तक, तानाशाही को ना कहो!” गुस्साए तालिबान बलों ने तेजी से बैनरों को छीन लिया और प्रदर्शनकारियों के सामने उन्हें फाड़ दिया। इसके बाद हवा में फायरिंग कर महिलाओं को खदेड़ा।

गौरतलब है कि पिछले साल अगस्त माह में तालिबान के सत्ता में वापस आने के बाद से तालिबान को अफगानिस्तानियों के विद्रोह का सामना करना पड़ रहा है। सत्ता में आने के बाद से तालिबान ने शरिया कानून लागू करते हुए आम नागरिकों खासकर महिलाओं पर बेहद कड़े प्रतिबंध लागू किए हैं।

Scroll to Top