ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, जसप्रीत बुमराह हुए बाहर

नई दिल्ली (मानवीय सोच) टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अब एक महीने से भी कम का समय बचा है और इस बीच टीम इंडिया को बहुत बड़ा झटका लग गया है। एशिया कप 2022 में चोट के चलते बाहर रहने वाले स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के साथ टीम में वापसी की थी, लेकिन अब वह टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं।

पीटीआई के मुताबिक बुमराह बैक स्ट्रेस फ्रैक्चर के चलते इस मेगा इवेंट में नहीं खेल पाएंगे। बुमराह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का हिस्सा थे, लेकिन 28 सितंबर को खेले गए मैच में बैक पेन के चलते नहीं खेल पाए थे। अब खबर आई है कि बुमराह को बैक स्ट्रेस फ्रैक्चर हो गया है और इसी वजह से वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के अलावा टी20 वर्ल्ड कप में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे। टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में स्टैंडबाय के तौर पर मोहम्मद शमी को शामिल रखा गया है ऐसे में माना जा रहा है कि वह बुमराह की जगह टीम में शामिल हो सकते हैं,
जबकि मोहम्मद सिराज को स्टैंडबाय खिलाड़ियों की लिस्ट में डाला जा सकता है।
बुमराह का इस तरह से बाहर होना टीम इंडिया के लिए बहुत बड़ा झटका है। पीटीआई ने कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि बीसीसीआई की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
Scroll to Top