ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

NCB ने मुंबई एयरपोर्ट पर 13 करोड़ रुपये की काली कोकीन बरामद ; महिला तस्कर गिरफ्तार

मुंबई, (मानवीय सोच) एनसीबी  ने मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (Mumbai International Airport) से एक बोलीवियाई महिला को 13 करोड़ रुपये मूल्य की 3.2 किलोग्राम ‘ब्लैक कोकीन’ के साथ गिरफ्तार किया. एनसीबी (NCB) के एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि बोलीविया की महिला को सोमवार को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से ब्राजील से लाई गई प्रतिबंधित 13 करोड़ रुपये की काली कोकीन बरामद की गई. अधिकारी ने कहा कि इसके बाद एनसीबी ने नाइजीरिया के एक नागरिक को गोवा से गिरफ्तार किया जिस पर विभिन्न राज्यों में मादक पदार्थ की आपूर्ति करने का आरोप है.

कोकीन में अन्य पदार्थ मिलाकर उसे काला (ब्लैक) कोकीन बनाया जाता है ताकि धातु मोल्ड के रूप में या किसी और स्वरूप में उसकी तस्करी की जा सके और मादक पदार्थ रोधी एजेंसियों की नजर से बचाया जा सके. अधिकारी ने कहा, “इस संबंध में तीन दिन तक अभियान चलाया गया. बोलीविया की महिला ब्राजील से गोवा की यात्रा कर रही थी और इस दौरान वह अदिस अबाबा, इथोपिया और मुंबई में रुकी थी.”

उन्होंने कहा कि महिला मुंबई से गोवा के विमान पर सवार होने वाली थी जब उसे गिरफ्तार कर लिया गया और तलाशी के दौरान मादक पदार्थ बरामद किया गया.

Scroll to Top