ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अयोध्या में मिड डे मील के नाम पर बच्चों को नमक-चावल खिलाने वाली प्रिंसिपल सस्पेंड

अयोध्या (मानवीय सोच)  एक प्राथमिक स्कूल में मिड डे मील में छात्रों को नमक के साथ चावल परोसने के मामले में अयोध्या डीएम ने स्कूल प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया है। खंड विकास अधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए डीएम नीतीश कुमार ने गुरुवार को स्कूल की प्रिंसिपल एकता यादव को सस्पेंड कर दिया और ग्राम प्रधान को नोटिस जारी किया है।

दरअसल ये मामला बुधवार का है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई जिसमें बच्चे मिड डे मील में नमक-चावल खाते नजर आए। बताया जा रहा है कि मिड डे मील वितरण के दौरान किसी बच्चे के माता-पिता स्कूल पहुंच गए और मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।  इस स्कूल में करीब 50 छात्र पढ़ते हैं। अभिभावकों के मुताबिक बच्चे स्कूल में परोसे जा रहे मिड-डे मील की खराब गुणवत्ता की शिकायत कर रहे थे। बुधवार को  सत्यनारायण, विवेक कुमार, ब्रजेश मिश्रा, आशा देवी समेत कई ग्रामीण मिड डे मील के दौरान स्कूल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बच्चों को मिड-डे मील में नमक के साथ चावल खाते हुए पाया।

ग्रामीणों ने ये मामला  प्रखंड विकास अधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव के सामने उठाया। ग्रामीणों ने ये भी कहा कि स्कूल में अक्सर अध्यापक भी अनुपस्थित रहते हैं। शिकायत पर प्रखंड विकास अधिकारी ने स्कूल का दौरा किया और शिकायत को सही पाया। इसके बाद उन्होंने पूरे मामले की जानकारी डीएम नीतीश कुमार को दी।

Scroll to Top