ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए पीएम मोदी ने रुकवाया अपना काफिला

अहमदाबाद  (मानवीय सोच)  पीएम मोदी दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं। विधानसभा चुनाव से पहले 29 हजार करोड़ रुपए की सौगात लेकर अपने गृहराज्य पहुंचे पीएम ने शुक्रवार को वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई और अहमदाबाद मेट्रो में सवारी भी की। इस दौरान पीएम मोदी की संवेदनशीलता भी सामने आई। पीएम ने अहमदाबाद से गांधीनगर जाते समय रास्ते में एक एंबुलेंस को देखा तो तुरंत अपना काफिला रुकवा दिया।

गुजरात के गृहमंत्री हर्ष सांघवी ने ट्विटर पर इसका वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा, ”जनता की सरकार। गांधीनगर से अहमदाबाद जाते समय पीएम नरेंद्र मोदी जी का काफिला एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए रुका।” वीडियो में दिख रहा है कि पीएम का काफिला रुका हुआ है और एंबुलेंस को निकल जाता है।

इससे पहले पीएम मोदी ने गुजरात में गांधीनगर और मुंबई के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के नए अपग्रेडेड वर्जन को शुक्रवार को हरी झंडी दिखाई और इसके बाद ट्रेन में सवार होकर उन्होंने गांधीनगर से अहमदाबाद के कालूपुर स्टेशन तक यात्रा भी की। मोदी ने सुबह करीब साढ़े 10.30 बजे गांधीनगर रेलवे स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बों का निरीक्षण किया और उसमें उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने ट्रेन के लोकोमोटिव इंजन के नियंत्रण केंद्र का भी निरीक्षण किया।

Scroll to Top