ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अर्जेंटीना के राजदूत ने सीएम योगी से मिलकर की बदलावों की तारीफ

लखनऊ  (मानवीय सोच)  अर्जेंटीना के राजदूत ह्यूगो जेवियर गोब्बी ने गुरुवार को सीएम योगी आदित्‍यनाथ से मुलाकात की। इसे शिष्‍टाचार भेंट बताया गया। मुलाकात के दौरान राजदूत गोब्बी ने सीएम योगी की अगुवाई में प्रदेश के हर क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक बदलावों और सर्वसमावेशी विकास नीतियों की सराहना की।

उन्होंने प्रदेश की औद्योगिक नीति को निवेशकों के लिए उत्साहवर्धक बताते हुए कहा कि अर्जेंटीना, उत्तर प्रदेश के कृषि एवं व्यापार के क्षेत्र में सहयोग के लिए उत्सुक है। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में अर्जेंटीना के व्यापार एवं कृषि के शासकीय प्रतिनिधि प्रदेश के दौरे पर आएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कृषि, एग्रो टेक्नोलॉजी, एग्रो लॉजिस्टिक, एग्रो पैकेजिंग के क्षेत्र में नीतिगत प्रयास किया जा रहा है। इस क्षेत्र में विकास की असीम संभावनाएं है, जिसमें अर्जेंटीना हमारा अच्छा सहयोगी बन सकता है। राजदूत गोब्बी ने उत्तर प्रदेश के इन्वेस्टर्स समिट आयोजन को अर्जेंटीना के निवेशकों के लिए शानदार अवसर करार दिया।

गोब्बी ने प्रदेश में महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन की दिशा में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने फुटबॉल खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए अर्जेंटीना के प्रशिक्षकों के सहयोग का प्रस्ताव रखा।

राजदूत ने यूपी की कानून व्यवस्था को सराहा

राजदूत ने उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए बीते साढ़े पांच वर्षों में कानून-व्यवस्था और पुलिस आधुनिकीकरण के क्षेत्र में मुख्यमंत्री की नीतियों और क्रियान्वयन को अत्यंत उपयोगी बताया। उत्तर प्रदेश के कृषि विश्वविद्यालयों के शैक्षिक गुणवत्ता सुधार व तकनीकी ज्ञान के आदान-प्रदान के लिए अर्जेंटीना के संस्थानों के साथ एमओयू के संबंध में चर्चा हुई।

Scroll to Top