ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मदरसे की महिला कर्मियों को मातृत्व और बाल्य देखभाल छुट्टी की सुविधा

यूपी  (मानवीय सोच)  अनुदानित मदरसों में कार्यरत महिला कार्मिकों को बेसिक व माध्यमिक शिक्षा की तरह मातृत्व और बाल्य देखभाल अवकाश की सुविधा दी गई है। अनुदानित मदरसों में कार्यरत शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के परस्पर तबादले की व्यवस्था लागू की गई है। अनुदानित मदरसों में वैध प्रबंध समिति के अस्तित्व में न रहने पर मृतक आश्रित की नियुक्ति प्रधानाचार्य और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी से कराने की व्यवस्था लागू की गई है।

अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री धर्मपाल सिंह ने गुरुवार को लोकभवन के मीडिया सेंटर में बातचीत में कहा कि मदरसों में आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ई-लर्निंग एप तैयार कराया गया है। इससे एक ऑनलाइन प्लेटफार्म उपलब्ध है। मेधावी छात्र-छात्राओं को टैबलेट व पुरस्कार दिया जा रहा है। सभी महापुरुषों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जीवन गाथाओं को शैक्षिक पाठ्यक्रम में शामिल कराते हुए इसे और अधिक प्रेरणादायक बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में 220 समितियों का गठन व 450 समितियों का पुनर्गठन का लक्ष्य रखा गया। छह माह में 200 समितियों का गठन व 300 का पुनर्गठन किया जा चुका है। दुग्ध उत्पादों की बिकी में वृद्धि के लिए पहली बार अपना कर ई-कामर्स पोर्टल विकसित कराया गया। इसके माध्यम से शहरी क्षेत्रों में पराग मित्रों व ग्रामीण क्षेत्रों में महिला स्वयं सहायता समूहों से आनलाइन दुग्ध व दुग्ध उत्पादों का विक्रय किया जा रहा है। ई-कामर्स पोर्टल से 37389 उपभोक्ता, 78 महिला स्वंय सहायता समूह व 213 पराग मित्रों को जोड़ा गया है।

धर्मपाल ने बताया कि 37 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व 1040 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित (कुल-1077) हैं। उत्तर प्रदेश में संप्रति 4968 लोकतंत्र सेनानी व 933 लोकतंत्र सेनानी आश्रित (कुल-5901) हैं। राजनीतिक पेंशन विभाग में मुख्यतः स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व उनके आश्रितों को मासिक पेंशन 20,176 रुपये हर माह और लोकतंत्र सेनानियों को मासिक सम्मान राशि रू0 20,000 हर माह दिया जा रहा है। प्रेसवार्ता में अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी समेत विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Scroll to Top