अध्यक्ष की रेस में शामिल में शशि थरूर नतीजे से पहले ही घिरे

नई दिल्ली  (मानवीय सोच) कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे शशि थरूर कार्यालय की तरफ से एक बड़ी गलती सामने आई है। उन्होंने चुनाव के लिए जारी मेनिफेस्टो में भारत का गलत नक्शा जारी किया है। इसमें जम्मू कश्मीर का हिस्सा गायब है। तीन साल पहले भी थरूर इस मामले में लोगों के निशाने पर आए थे। उस वक्त भी लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया था।

कांग्रेस अध्यक्ष के लिए शशि थरूर के सामने पार्टी के ‘भीष्म पितामाह’ मल्लिकार्जुन खड़गे ने ताल ठोककर चुनाव को रोचक बना दिया है। खड़गे के चुनाव लड़ने की सूचना पर दिग्विजय सिंह ने अपना नाम वापस लिया। उन्होंने कहा कि खड़गे अगर चुनाव में हैं तो उन्हें वे अपना समर्थन देते हैं। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने भी खड़गे को अपना समर्थन दिया है। इसके अलावा झारखंड सरकार में मंत्री केएन त्रिपाठी भी इस रेस में शामिल हैं। हालांकि माना जा रहा है कि मुकाबला थरूर बनाम खड़गे के बीच का है। 

भारत के गलत नक्शा से फंसे थरूर

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, शशि थरूर कार्यालय की तरफ से कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए जारी मेनिफेस्टो में बड़ी गलती सामने आई है। मेनिफेस्टो में उन्होंने भारत का गलत नक्शा पोस्ट किया है। इसमें जम्मू कश्मीर का हिस्सा गायब है। हालांकि गलती पाए जाने पर जारी घोषणा पत्र में थरूर कार्यालय की तरफ से जम्मू कश्मीर के नक्शे को सही किया गया।

तीन साल पहले भी की थी गलती

तीन साल पहले भी थरूर की तरफ से यही गलती की गई थी। सीएए कानून के खिलाफ देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन चल रहा था। इस दौरान थरूर ने अपने ट्विटर हैंडल पर भारत का नक्शा पोस्ट किया। इस नक्शे में थरूर ने कश्मीर को भारत से अलग क्षेत्र दिखाया। थरूर के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। हालांकि बाद में थरूर को अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्होंने उस पोस्ट को डिलीट कर दिया लेकिन, तब तक देर हो चुकी थी और यह पोस्ट का स्क्रीन शॉट वायरल हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *