पीएफआई अगर देश की सुरक्षा के लिए खतरा तो आरएसएस पर प्रतिबंध क्यों नहीं? मायावती

लखनऊ  (मानवीय सोच) पीएफआई पर बैन लगाने के मामले में बसपा सुप्रीमो मायावती ने आरएसएस पर हमला बोला है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर कहा कि केन्द्र द्वारा पीएफआई पर देश भर में कई प्रकार से टारगेट करके अन्ततः अब विधानसभा चुनावों से पहले उसपर उसके आठ सहयोगी संगठनों के साथ प्रतिबंध लगा दिया है। उसे राजनीतिक स्वार्थ व संघ तुष्टीकरण की नीति मानकर यहां लोगों में संतोष कम व बेचैनी ज्यादा है।

मायावती ने कहा कि यही कारण है कि विपक्षी पार्टियां सरकार की नीयत में खोट मानकर इस मुद्दे पर भी आक्रोशित व हमलावर हैं और आरएसएस पर भी बैन लगाने की मांग खुलेआम हो रही है कि अगर पीएफआई देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा है तो उस जैसी अन्य संगठनों पर भी बैन क्यों नहीं लगना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *