ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मलेशिया जाने वाली फ्लाइट में बम होने की अफवाह के बाद अफरा-तफरी

दिल्ली   (मानवीय सोच)  इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार को उस समय अफरा तफरी मच गई जब मलेशिया जाने वाली फ्लाइट में बम की अफवाह फैल गई। देखते ही देखते विमान के जरिए यात्रा करने वाले यात्रियों के बीच में हड़कंप मच गया। राहत की बात रही की बम की अफवाह झूठी निकली। अफवाह की वजह से विमान करीब तीन घंटे की देरी से मलेशिया के लिए उड़ान भरा।

अधिकारियों के मुताबिक, उन्होंने बताया कि मलेशिया एयरलाइंस की एमएच173 उड़ान से दोपहर करीब एक बजे बम की धमकी के बारे में सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क किया गया, जिसके बाद उन्होंने पूरे विमान की गहन जांच की। जांच में कुछ नहीं मिलने के बाद विमान ने दो घंटे 40 मिनट की देरी के बाद कुआलालंपुर के लिए उड़ान भरी और घटना में कथित तौर पर शामिल चार यात्रियों को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया।

यात्रियों के बीच बहस के बाद उड़ी अफवाह

आधिकारिक सूत्रों ने बताया, ‘विमान के ओवरहेड केबिन में बैग रखने को लेकर दो यात्रियों के बीच बहस छिड़ गई। एक यात्री ने दूसरे से पूछा कि उसके बैग में क्या है तो दूसरे ने जवाब में ‘बम’ कहा। पायलट को इसके बारे में सूचित किए जाने के बाद उड़ान को रोक दिया गया। इसके बाद पायलट ने एटीसी (हवाई यातायात नियंत्रक) को घटना की जानकारी दी।’

जांच में फर्जी मिली बम की सूचना

उन्होंने कहा, ‘बम के खतरे का आकलन करने वाली एक समिति ने तुरंत मामले की जांच की और उड़ान की गहन तलाशी ली गई, जिसके बाद बम की सूचना को फर्जी घोषित कर दिया गया। कुल चार यात्रियों (सभी भारतीय नागरिक) को पुलिस को सौंप दिया गया।’ सूत्रों के अनुसार, बैग में बम का दावा करने वाले यात्री की पहचान वरिंदर सिद्धू के रूप में की गई है।

Scroll to Top