ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

AIIO प्रमुख उमर अहमद इलियासी ने दिल्ली पुलिस को दी शिकायत ; जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली:  (मानवीय सोच) संघ प्रमुख मोहन भागवत को ‘राष्ट्रपिता’ बताने वाले ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन (AIIO) के प्रमुख डॉ. उमर अहमद इलियासी को फोन पर जान से मारने की धमकियां मिली है. इलियासी ने इसे लेकर दिल्ली पुलिस में में एक शिकायत भी दर्ज करवाई है. इलियासी ने पुलिस को बताया है कि देश और देश से बाहर से ऐसे कई कॉल आए हैं जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है. इलिसायी की इस शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. फोन पर मिल रही धमकियों को लेकर AIIO प्रमुख ने कहा कि चाहे जो भी हो जाए मैं संघ प्रमुख को लेकर दिए अपने बयान को वापस नहीं लूंगा. 

बता दें कि कुछ दिन पहले ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार ने कहा था कि सरसंघचालक मोहन भागवत का मस्जिद का दौरा और इमामों के संगठन के प्रमुख के साथ बैठक करना संघ के रूख से भटकाव नहीं है. उन्होंने कहा था कि संघ के रूख के बारे में कांग्रेस की समझ सही नहीं है और उसे ‘पश्चाताप’ करना चाहिए.

आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्य इंद्रेश कुमार ने कांग्रेस के उस बयान की आलोचना की थी. जिसमें विपक्षी दल ने कहा था कि उसकी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का यह प्रभाव है कि आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत इमामों और मुस्लिम समुदाय के लोगों के पास पहुंच गए. तीन मूर्ति चौक पर 104 वें हाइफा विजय दिवस समारोह से इंद्रेश कुमार ने संवाददाताओं से कहा था कि संघ के रूख में कोई बदलाव नहीं आया है, वह पूर्ववत है और आगे भी यही रहेगा तथा यह शाश्वत है.

कुमार ने कहा था कि लोगों ने इसे गलत समझा है क्योंकि उन्हें गुमराह किया गया है. गलतफहमी पैदा करने के प्रयास किये जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि भागवत की इलियासी से मुलाकात अल्पसंख्यक समुदाय के साथ संवाद करने के संघ की पहल का हिस्सा है, जिसकी शुरूआत 20 वर्ष पहले आरएसएस के तत्कालीन प्रमुख के. एस. सुदर्शन के नेतृत्व में हुई थी. कांग्रेस को संघ पर निशाना साधने के लिए ‘पश्चाताप’ करना चाहिए। कुमार ने कहा कि अगर वह (कांग्रेस) पश्चाताप करती है, तब संघ उसकी गलतफहमी को दूर कर देगा. 

Scroll to Top