ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

एनसीपी नेता छगन भुजबल पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप

मुंबई: (मानवीय सोच)  पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल  के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है. उन पर मारने की धमकी के लिए दुबई कनेक्शन का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया है. चेंबूर पुलिस ने सामाजिक कार्यकर्ता ललित कुमार टेकचंदानी की शिकायत पर 506 ( 2) के तहत FIR दर्ज कर ली है.

शिकायत के मुताबिक ललित कुमार ने छगन भुजबल के मोबाइल नंबर पर दो वीडियो पोस्ट किए थे जिनमें छगन भुजबल ने हिंदू धर्म का अपमान किया था. 

उसके बाद अलग-अलग नंबरों से ललित कुमार को जान से मारने की धमकी वाले फोन आने लगे. उन्हें धमकाया गया कि ”भुजबल साहब को मैसेज करता है, दुबई वालों को कहकर गोली मरवाता हूं तुझे.” FIR ने 30 सितंबर को दर्ज हुई है.

गौरतलब  है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने दो दिन पहले महाराष्ट्र के विद्यालयों में देवी सरस्वती की मूर्ति की उपस्थिति पर सरकार से सवाल किए थे. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा था, चूंकि सरस्वती ज्ञान की देवी हैं तो मूर्तियां नहीं हटाई जाएंगी.

इस सप्ताह की शुरुआत में मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान भुजबल ने कहा था कि विद्यालयों में सावित्री फुले, ज्योतिबा फुले, शाहू महाराज, भाऊराव पाटिल और भीमराव आंबेडकर की मूर्तियां लगाई जानी चाहिए. उन्होंने कहा था, “इन समाज सुधारकों के बजाय, देवी सरस्वती और शारदा की मूर्तियां विद्यालयों में लगाई जाती हैं. हमने उन्हें नहीं देखा है और उन्होंने हमें कुछ भी नहीं सिखाया है. हम उनके सामने प्रार्थना क्यों करें?”

एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले में कड़ा रुख अख्तियार करते हुए कहा था कि सरस्वती की मूर्तियां विद्यालयों से नहीं हटेंगी. मुख्यमंत्री शिंदे ने बुधवार को प्रमुख ओबीसी नेता भुजबल के गृह क्षेत्र नासिक में संवाददाताओं से कहा था कि, “कोई भी मूर्ति नहीं हटाई जाएगी. कुछ लोग (भुजबल) जो चाहे महसूस कर सकते हैं. हम उनकी मर्जी के मुताबिक काम नहीं करेंगे. हम वही करेंगे जो आम लोग चाहते हैं.”

उप मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा था कि समाज सुधारकों की मूर्तियां भी विद्यालयों में लगाई जाएंगी, लेकिन सरस्वती की मूर्तियां नहीं हटाई जाएंगी. उन्होंने कहा, “सरस्वती ज्ञान की देवी है. जो लोग हमारी संस्कृति और हिंदूत्व को नहीं मानते वह इस तरह की टिप्पणियां करते हैं.”

Scroll to Top