ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

चंदौली में दर्दनाक हादसा: नींव से ईंट निकालते समय गिरी बगल वाली पक्की दीवार

यूपी  (मानवीय सोच)   चंदौली जिले में शनिवार दोपहर बड़ा हादसा हुआ। प्रभुपुर गांव में जमीन की नींव से ईंट निकालने के दौरान उससे सटी पक्की दीवार गिर गई। मलबे में दबने से तीन मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और लोगों ने घंटों मशक्कत के बाद मलबे में दबे तीनों मजदूरों के शव को बाहर निकाला। 

बलुआ थाना क्षेत्र के प्रभुपुर गांव निवासी संदीप यादव अपनी जमीन की नींव में दबी ईंटों को मजदूरों से निकलवा रहे थे। करीब चार फीट गहराई तक ईंटें निकाली जा चुकी थीं। चार फीट के गड्ढे से पास की सटी चंद्रभान द्विवेदी की पक्की दीवार लेंटर समेत मजदूरों पर ही भरभरा कर गिर गई। मजदूरों को भागने तक का मौका नहीं मिला। तीन मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

एक ही गांव के रहने वाले थे हादसे के शिकार मजदूर
मृतक राजेश राम (27), संदीप (18) और चद्रभूषण (30) पास के ही गांव अमीलाई के रहने वाले थे। घटना के बाद चीख पुकार मच गई। पुलिस को सूचना देने के बाद ही ग्रामीण मलबा हटाकर शव निकालने में जुट गए। मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शाम पांच बजे तक तीन शव निकाले जा चुके हैं। अभी भी रेस्क्यू जारी है।

किसी को जानकारी नहीं है कि कितने मजदूर काम कर रहे थे। नींव की खोदाई कराने वाले संदीप भी वाराणसी में रहते हैं। उन्होंने एक सप्ताह पहले ही मजदूरों को ईंट निकालने का ठेका दिया था। घटना के बाद मौके पर एसपी अंकुर अग्रवाल समेत जिले के उच्चाधिकारी पहुंच गए। वहीं मजदूरों के घर में कोहराम मचा हुआ है।

Scroll to Top