मुंबई (मानवीय सोच) शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के डेब्यू का इंतजार किया जा रहा है। आर्यन जब भी एयरपोर्ट या किसी पार्टी में नजर आते हैं उनकी तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो जाते हैं। आर्यन को लेखन और निर्देशन के क्षेत्र में रुचि है। इस वक्त वह एक वेब सीरीज पर काम भी कर रहे हैं। फैन्स तो उन्हें पर्दे पर देखना चाहते हैं। अब आर्यन एक्टिंग में डेब्यू करेंगे या नहीं ये तो वक्त ही बताएगा लेकिन उनके फैन पेज ने सभी फैन्स को एक तोहफा जरूर दिया है। आर्यन खान की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वह ‘ब्रह्मास्त्र 2’ के लिए ‘वानरास्त्र’ के रूप में नजर आ रहे हैं।
फैन ने बनाया आर्यन का पोस्टर
‘ब्रह्मास्त्र’ में शाहरुख खान ने कैमियो निभाया है और वह वानरास्त्र के किरदार में हैं। सोशल मीडिया पर ‘ब्रह्मास्त्र’ से शाहरुख की तस्वीरें छाई रहीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहद सफल साबित हुई और अब इसके अगले पार्ट की चर्चाएं होने लगी हैं। इस बीच आर्यन खान के एक फैन पेज aryankhanfanpge21 ने ‘ब्रह्मास्त्र 2’ का पोस्टर क्रिएट किया है। इस पोस्टर में आर्यन खान खड़े हैं और उनके आस-पास आग की लपटें हैं। बैकग्राउंड में शाहरुख दिख रहे हैं। पोस्टर पर लिखा है, ‘आर्यन खान, यंग वानरास्त्र के रूप में।‘
यूजर्स ने क्या कहा
सोशल मीडिया पर इस पोस्टर को धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है जो सभी का ध्यान खींच रहा है। पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट किया, ‘कूल है।‘ एक यूजर कहते हैं, ‘अमेजिंग।‘ एक अन्य ने लिखा, ‘काश ये सच हो जाए। आर्यन इसे रियलिटी में बदल दो।‘
