ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मुलायम सिंह यादव की सेहत फिर बिगड़ी, मेदांता के ICU में किए गए शिफ्ट

लखनऊ   (मानवीय सोच)  पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की एक बार फिर से सेहत बिगड़ गई है। मुलायम सिंह यादव कई दिनों से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती चल रहे हैं। रविवार को अचानक सेहत बिगड़ने पर उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। डॉ. नरेश त्रेहन और डॉ. सुशीला कटारिया लगातार उनकी सेहत पर नजर रखे हुए हैं। 82 वर्षीय मुलायम सिंह यादव का पिछले कई सालों से स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है। उन्हें यूरिन इन्फेक्शन की दिक्कत है। रविवार दोपहर को अचानक में मुलायम सिंह यादव को सांस लेने में दिक्कत हुई तो उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया। जांच पड़तताल में पता चला कि उनका ऑक्सीजन लेवल कम हो गया था। साथ ही ब्लडप्रेशर भी कम हो गया था।

बतादें कि मुलायम सिंह यादव को जून में मेदांता में भर्ती कराया गया था। जुलाई में मुलायम सिंह की पत्नी का निधन हो चुका है। इसके बाद से उनकी सेहत लगातार बिगड़ती चली गई। पिछले कई दिनों से मुलायम सिंह यादव मेदांता अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में ही भर्ती थे। वहीं पिता मुलायम सिंह यादव की सेहत बिगड़ने की खबर पाकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। माना जा रहा है कि अपर्णा यादव भी दिल्ली जा सकती हैं। हालांकि अभी इसको लेकर पार्टी की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है। जानकारी के अनुसार शिवपाल और यादव और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव पहले से ही दिल्ली में मौजूद हैं। 

एक पहले भी मुलायम सिंह की बिगड़ी थी तबीयत

पिछले साल एक जुलाई को भी यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह की तबीयत बिगड़ी थी। तब भी इन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराय गया था। मुलायम सिंह को बेचैनी महसूस होने पर अस्पताल लाया गया था, जहां उनकी तबीयत बिगड़ी थी। डॉक्टरों की सलाह के बाद उन्हें भर्ती करा दिया गया था।  इससे पहले मुलायम सिंह यादव को पेशाब की नली में संक्रमण के बाद लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

कई दिनों तक वहां इलाज चला था। इसके बाद वहां से छुट्टी मिल गई थी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल ने अस्पताल जाकर मुलायम सिंह यादव का हाल लिया था। जुलाई में भी मुलायम सिंह यादव मेदांता में भर्ती हुए थे। उस वक्त उन्हें आंत में समस्या थी हालांकि इलाज के बाद उन्हें आराम मिल गया और घर भेज दिया गया था। मुलायम सिंह यादव अक्सर स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करते रहते हैं।

Scroll to Top