ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

क्या एकता कपूर के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट? वकील का आया बयान

मुंबई   (मानवीय सोच)  टीवी निर्माता एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर को लेकर पिछले दिनों खबर आई कि उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है। एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस की वेब सीरीज XXX में सैनिक की वर्दी पर विवाद हुआ था। कहा गया कि वेब सीरीज में सैनिकों को अपमानित किया गया है और इससे भावनाएं आहत हुई हैं। सीरीज के सीन को लेकर एक शख्स ने बिहार के बेगूसराय कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी। अब इस पूरे मामले में एकता कपूर के वकील ने गिरफ्तारी वारंट जारी होने से इनकार किया है।

वकील का दावा

एकता कपूर के वकील ने कहा, ‘एकता कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट को लेकर हाल ही में कुछ समाचार लेख छपे थे। ये समाचार लेख शिकायत दर्ज कराने वाले व्यक्ति के वकील के कथित बयानों के आधार पर बनाए गए मालूम पड़ते हैं। यह पूरी तरह से झूठे और गलत हैं। एकता कपूर और शोभा कपूर को कोई गिरफ्तारी वारंट नहीं मिला है।‘

2020 में दर्ज की थी शिकायत

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, शंभू कुमार नाम के शख्स की शिकायत के आधार पर जज विकास कुमार ने एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ कथित गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। शंभू पूर्व सैनिक और भाजपा नेता हैं। उन्होंने 2020 में दर्ज अपनी शिकायत में कहा कि वेब सीरीज में एक सैनिक की पत्नी के साथ कई आपत्तिजनक सीन हैं। उनके वकील ऋषिकेश पाठक ने पीटीआई को बताया कि समन जारी कर मां-बेटी को इस मामले में अदालत में पेश होने के लिए कहा गया है।

अदालत में पेश नहीं होने पर वारंट

ऋषिकेश ने कहा, ‘हालांकि उन्होंने (एकता कपूर और शोभा कपूर) अदालत को जानकरी दी कि आपत्ति के बाद सीरीज के कुछ दृश्यों को हटा दिया गया था लेकिन वो अदालत के सामने पेश नहीं हुए जिसके बाद उनके खिलाफ वारंट जारी किया गया।‘ 

इरॉटिक कॉमेडी ड्रामा है XXX

XXX एक इरोटिक कॉमेडी ड्रामा है जिसमें सेक्शुअल रिलेशनशिप की कई कहानियों को दिखाया गया है। पहला सीजन 2018 में रिलीज किया गया था। उसके बाद जनवरी 2020 में दूसरा सीजन आया था। इसका प्रीमियर एकता कपूर के ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी पर हुआ। उनकी मां शोभा कपूर भी कंपनी से जुड़ी हैं। 

Scroll to Top