गोला विधानसभा सीट पर तीन नवंबर को होगा उपचुनाव

लखीमपुर  (मानवीय सोच)  भाजपा विधायक अरविंद गिरि के निधन के बाद खाली हुई गोला विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने तारीख का एलान कर दिया है। इस सीट पर तीन नवंबर को उपचुनाव होगा और छह नवंबर को नतीजे आएंगे।

बता दें कि विधायक अरविंद गिरी छह सितंबर को सुबह पाचं बजे अपने निजी निवास फार्म हाउस से लखनऊ में पार्टी बैठक में शामिल होने निकले थे। कार में उनके साथ ड्राइवर राकेश, गनर रंजीत और खानसामा थे। चालक राकेश कुमार ने फोन पर बताया कि रास्ते में सिधौली पहुंचे ही थे कि विधायक की तबीयत खराब हो गई और गाड़ी रोकने को कहा।

जिसके बाद में कार में अगली सीट से उठकर विधायक पिछली सीट पर लेट गए फौरन कार चालक राकेश और गनर रंजीत उन्हें लेकर अटरिया स्थित हिंद मेडिकल कॉलेज ले गए। अस्पताल में इलाज शुरू होने से पहले ही करीब सात बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *