ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

दुर्गा पूजा पर मौसम की मार, बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात

नई दिल्ली:  (मानवीय सोच)  मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कई सारे राज्यों में बारिश हो सकती है. दरअसल सुपर चक्रवात नोरु के चलते बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण देश से कई हिस्सों में बारिश होने वाली है. उड़ीसा, बंगाल, झारखंड, बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है.

दुर्गा पूजा पर मौसम की मार

शनिवार और रविवार को बंगाल में भारी बारिश हुई, जिसके कारण कई दुर्गा पूजा पंडालों में पानी भर गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 72 घंटों में पूरे दक्षिण बंगाल में मध्यम से भारी बारिश की भविष्यवाणी की है. मौसम विभाग ने इस अवधि के दौरान दक्षिण बंगाल के अधिकांश हिस्सों में मध्यम बारिश और पुरबा और पश्चिम मेदिनीपुर, दक्षिण और उत्तर 24 परगना और बीरभूम जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश की भविष्यवाणी की है. 

भारत मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय माहपात्र ने कहा, ‘‘बंगाल की खाड़ी के ऊपर पूर्वोत्तर दिशा में बने चक्रवाती परिसंचरण के मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की तरफ बढ़ने की उम्मीद . जिससे गंगा के मैदानी क्षेत्र में अच्छी बरसात होगी.”

उन्होंने कहा कि मॉनसून की वापसी 20 सितंबर से शुरू हो जाती है, लेकिन उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के ऊपर मौजूद मौसमी प्रणाली के कारण यह इस बार 13 अक्टूबर तक रुकेगा. यानी मॉनसून की वापसी 13 अक्टूबर के बाद होगी. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के कुछ हिस्सों में पांच अक्टूबर से बारिश होने की संभावना.

मौसम विभाग के अनुसार उड़ीसा में 2 अक्टूबर से लेकर 6 अक्टूबर तक बारिश होनी है. बंगाल में 2 से 4 अक्टूबर तक बारिश होगी. वहीं बिहार में 4 से 5, मध्य प्रदेश में 5 से 6,  हिमाचल प्रदेश, यूपी और उत्तराखंड में 6 से 7 तक बारिश होनी है.

Scroll to Top