ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

PFI के खिलाफ शाहीन बाग पुलिस स्टेशन में UAPA के तहत केस दर्ज

नई दिल्ली:  (मानवीय सोच)  पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया  के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने शाहीन बाग पुलिस स्टेशन में एक FIR दर्ज़ की है. PFI और उससे जुड़े 7 संगठनों के खिलाफ बीते गुरुवार ये मामला दर्ज़ किया गया है. दिल्ली पुलिस ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत केस फाइल किया है. कुछ दिनों पहले ही दिल्ली के शाहीन बाग स्थित PFI के दफ्तर समेत उसके कई ठिकानों पर छापेमारी भी की गई थी.

बता दें कि दो दौर की देशव्यापी छापेमारी और पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के 240 से अधिक नेताओं और पदाधिकारियों की गिरफ्तारी के बाद, केंद्र ने हाल ही में संगठन पर पांच साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है. साथ ही इसके Twitter अकाउंट को बंद भी कर दिया है. असम, कर्नाटक, महाराष्ट्र और दिल्ली समेत कई राज्यों में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के कार्यकर्ताओं के घर पर पुलिस की छापेमारी भी की थी. इस कार्रवाई में 247 लोग हिरासत में लिए गए थे. उत्तर प्रदेश में 44 लोगों को हिरासत में लिया गया था, कर्नाटक में 72 लोगों को, असम में 20 लोगों को, दिल्ली में 32 को, महाराष्ट्र में 43 को, गुजरात में 15 को, एमपी में 21 लोगों को हिरासत में लिया गया था.

अयोध्या से कार्यकर्ता गिरफ्तार

अयोध्या पुलिस ने प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के एक और कार्यकर्ता को रविवार को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार आरोपी राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल था और वह मुसलमानों को हिंदू समुदाय के खिलाफ भड़काने के साथ ही हिंदू समुदाय को आतंकी गतिविधियों से निशाना बना रहा था. गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद जैद तबलीगी जमात का सक्रिय सदस्य है और लखनऊ स्थित प्रसिद्ध इस्लामिक मदरसा नदवा का पूर्व छात्र भी है.

Scroll to Top