ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

भाजपा पहाड़ियों-गुर्जरों को एक-दूसरे के खिलाफ लड़ाने की कोशिश ; महबूबा

श्रीनगर:  (मानवीय सोच)  जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने रविवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जम्मू क्षेत्र में पहाड़ियों और गुर्जरों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा करने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा, ‘‘पीर पंजाल क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से बहुत तनाव है, क्योंकि पहाड़ी समुदाय के लिए आरक्षण की बात हो रही है. भाइयों को दुश्मन बना दिया गया है. उन्हें एक-दूसरे के खिलाफ लड़ने के लिए तैयार किया जा रहा है.”

वह मीडिया के एक वर्ग में किए गए उन दावों के मद्देनजर दोनों समुदायों के बीच तनाव की खबरों का जिक्र कर रही थीं कि मंगलवार को राजौरी में एक रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहाड़ी समुदाय के लिए नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण की घोषणा करेंगे.

मुफ्ती ने कहा कि गुर्जर और पहाड़ी सदियों से एक साथ रह रहे हैं और उन्हें एक-दूसरे के खिलाफ लड़वाना बंद किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘‘मैं गुर्जर, बकरवाल और पहाड़ी समुदायों से एक-दूसरे के खिलाफ लड़ना बंद करने और याद रखने का अनुरोध करती हूं. सब कुछ भगवान द्वारा प्रदान किया जाता है. भगवान उसे वही देगा जिसके लिए वह व्यक्ति योग्य है. गृह मंत्री आएंगे और जाएंगे, भाजपा यहां आज है, लेकिन कल नहीं होगी.”

मुफ्ती ने कहा, ‘‘हालांकि, वह जो दुश्मनी, दरारें पैदा कर रहे हैं (वह बनी रहेंगी)… आप सभी एक हैं…और एक ही जगह रहते हैं.”

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने पहले हिंदुओं और मुसलमानों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा किया और अब वह गुर्जरों एवं पहाड़ियों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा कर रही है. उन्होंने कहा, ‘‘मैं आप सभी से इसे रोकने का अनुरोध करती हूं. जो किसी की किस्मत में है, वह उसे जरूर मिलेगा. एक साथ रहें और उनके (भाजपा) मंसूबों को नाकाम करें.”

 

Scroll to Top