ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मुलायम सिंह यादव की हालत अब भी नाजुक

लखनऊ  (मानवीय सोच) तीन बार यूपी के मुख्‍यमंत्री रहे समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। गुरुग्राम स्थिति मेदांता हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती मुलायम सिंह यादव की सेहत के बारे में जानकारी साझा करते हुए मंगलवार को मेदांता हॉस्पिटल ने बताया कि विशेषज्ञ डॉक्‍टरों की एक बड़ी टीम सपा संरक्षक का इलाज कर रही है। मुलायम सिंह की हालत में गिरावट के चलते सोमवार को उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में शिफ्ट किया गया था। सपा के संस्‍थापक और संरक्षक 82 वर्षीय मुलायम सिंह का यादव का मेदांता में इस साल अगस्‍त से इलाज चल रहा है। इसके पहले समाजवादी पार्टी ने एक ट्वीट में कहा था कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) की हालत स्थिर है। उनके बेटे और सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव गुरुग्राम के मेदांता अस्‍पताल पहुंचे जहां उनके पिता भर्ती हैं।

पीएम मोदी, यूपी के सीएम योगी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित देश के तमाम वरिष्‍ठ नेता सपा संस्‍थापक मुलायम सिंह यादव की सेहत को लेकर चिंता जाहिर करते हुए इस बारे में जानकारी ली है। उन्‍होंने मुलायम सिंह के शीघ्र स्‍वास्‍थ्‍य लाभ की प्रार्थना की है।

बताया जा रहा है प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भी अखिलेश यादव से बात कर मुलायम सिंह यादव की सेहत का हाल जाना। पीएम ने उन्‍हें इलाज में हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिया। सीएम योगी ने भी अखिलेश यादव से बात कर मुलायम सिंह यादव की सेहत का हाल जाना है। 

मुलायम सिंह की सेहत के लिए भजन-कीर्तन और प्रार्थना का दौर जारी 
उधर, लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय के पास हनुमान मंदिर में मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य के लिए सुबह से भजन-कीर्तन और प्रार्थना की जा रही है। सपा कार्यकर्ता मुलायम सिंह के जल्द स्वस्थलाभ की कामना कर रहे हैं। 

Scroll to Top