देवी-देवताओं के अश्लील फोटो वायरल करने पर केस दर्ज

रायबरेली  (मानवीय सोच)  देवी-देवताओं की अश्लील तस्वीरें वायरल करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

रायबरेली के खीरो थाना क्षेत्र के सिटकिहा मजरे बकुलिहा गांव के रहने वाले ऋषभ ने सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं के अश्लील फोटो वायरल कर दिए।

इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
एसओ देवेंद्र कुमार अवस्थी ने बताया कि अश्लील फोटो वायरल करने वाले आरोपी के खिलाफ सेमरी चौकी प्रभारी पुरुषोत्तम दास की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *