ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

टीम इंडिया का आखिरी टी-20 मैच

नई दिल्ली  (मानवीय सोच) आनलाइन डेस्क। तीन मैचों की टी20 सीरीज पर कब्जा जमा चुकी भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध आखिरी टी-20 भिड़ंत के लिए तैयार है। दोनों टीमों के बीच इंदौर के होलकर स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा। यह मैदान भारत के लिए भाग्यशाली रहा है, जहां मेजबान टीम कभी भी कोई मैच नहीं हारी। यही रिकार्ड टीम इंडिया इस बार भी कायम रखना चाहेगी। सीरीज जीत के बाद मैच का परिणाम अब मायने नहीं रखता, इसलिए भारत ने प्रमुख खिलाड़ियों विराट कोहली और केएल राहुल को आराम दिया।

रविवार को दूसरे टी-20 मैच में भारत ने मेहमान दक्षिण अफ्रीका को 16 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली थी। साथ ही पहली बार दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध अपने घर में टी-20 सीरीज जीती थी। टी-20 विश्व कप शुरू होने में अब एक पखवाड़े से भी कम समय रह गया है। उससे पहले यह भारतीय टीम की अंतिम सीरीज का आखिरी मैच है। दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए अलग टीम है। टीम इंडिया का शीर्ष बल्लेबाजी क्रम इस समय जबर्दस्त फार्म में हैं। गुवाहाटी में रविवार को हुए मैच में टीम ने 200 का आंकड़ा पार किया था। डेविड मिलर के शतक और क्विंटन डिकाक के अर्धशतक ने टीम को शुरुआती झटकों से उबारते हुए मैच को रोमांचक बना दिया था।

होलकर स्टेडियम में अपराजेय रिकार्ड : इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारतीय टीम ने सभी नौ अंतरराष्ट्रीय मैचों में जीत हासिल की। इनमें पांच वनडे, दो टेस्ट और दो टी-20 शामिल हैं। टीम इंडिया यही क्रम बरकरार रखना चाहेगी।

पंत कर सकते हैं पारी का आगाज : चोट से उबरकर टीम में वापसी करने वाले केएल राहुल को भी आराम दिया गया है। ऐसे रिषभ पंत कप्तान रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं। कोहली के स्थान पर श्रेयस अय्यर नंबर तीन पर बल्लेबाजी करेंगे। रोहित शर्मा को इंदौर रास आता है। वह इस मैदान पर शतक जड़ चुके हैं। सूर्यकुमार विपक्षी गेंदबाजों के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। अनुभवी दिनेश कार्तिक ने रविवार को तेज संक्षिप्त पारी खेली थी। इनके अलावा टीम में अक्षर पटेल हैं जो बड़ी पारियों खेल सकते है। अंतिम ओवरों में भारतीय गेंदबाजी कुछ बिखरी नजर आ रही है। पिछले मैच में 237 रनों के विशाल स्कोर के जवाब में भारत के गेंदबाजों ने 221 रन लुटा दिए। अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल और अक्षर पटेल काफी महंगे साबित हुए थे। केवल दीपक चाहर ही कुछ हद तक सफल रहे थे।

फार्म को लेकर जूझ रही मेहमान टीम : दक्षिण अफ्रीकी टीम अपने फार्म को लेकर जूझ रही है। पहले मैच में उसके बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों ही असफल रहे थे। रविवार को मिलर और डिकाक ने जरूर फार्म में जोरदार वापसी की। अभी भी कप्तान तेंबा बावुमा और रिली रोसो का फार्म ¨चता का विषय है। एडेन मार्करैम ने 33 रनों की पारी खेल वापसी के संकेत दिए। टीम के लिए सबसे बड़ी ¨चता गेंदबाजों का प्रदर्शन है। स्पिनर केशव महाराज के अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाजों को रोकने में अभी तक नाकाम रहा है। कैगिसो रबादा, वेन पार्नेल, लुंगी नगिदी, एनरिक नोत्र्जे जैसे शीर्ष गेंदबाज भारतीय पिचों पर सही लाइन व लेंथ हासिल नहीं कर पाए। इस मैच में भी वह कुछ बदलाव कर सकते हैं। 

Scroll to Top