ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

दो साल की बच्ची की मौत के बाद मां-बाप गिरफ्तार

आइजोल   (मानवीय सोच)  मिजोरम में एक दो साल की बच्ची की हत्या के बाद उसके मां-बाप को ही गिरफ्तार किया है। मेडिकल रिपोर्ट में बच्ची के साथ यौन शोषण की भी पुष्टि हुई है। 16 सितंबर को आइजॉल के जानेमाने प्राइवेट अस्पताल में बच्ची की मौत हो गई थी। 1 अक्टूबर को उसके पिता को और 3 अक्टूबर को मां को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मां-बाप के खिलाफ केस दर्ज किया है। अस्पात की रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि की गई थी की बच्ची का यौन शोषण किया गया। रिपोर्ट में गया था कि बच्ची की मौत श्वास संबंधी बीमारी से हुई थी। वहीं पुलिस का कहना है कि जब बच्ची के शव को परिवार को सौंपने की तैयारी थी तब उसके शरीर पर कुछ असामान्य निशान दिखे जिसके बाद यौन शोषण का शक गहरा गया। 

आइजॉल के सरकारी अस्पताल की फरेंसिक लैब की रिपोर्ट के मुताबिक उसके साथ रेप नहीं हुआ है। वहीं पुलिस ने पॉक्सो ऐक्ट के तहत केस  दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने बच्ची के रिश्तेदारों और आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की। पुलिस ने अपने बयान में कहा, मां-बाप ने माना है कि बच्ची हमेशा उनके ही पास थी। हालांकि परिस्थितियों को देखते हुए बच्ची के मां-बाप को गिरफ्तार किया गया है। 

29 सितंबर को साामाजिक कार्यकर्ता वानरामछुंगी ने इस मामले को लेक एफआईआर दर्ज करवाई थी और मां-बाप को ही मुख्य संदिग्ध बताया था। इसके बाद बच्ची के परिवार वालों ने भी आरोपों को खारिज किया और साजिश की शिकायत दर्ज करवाई। आइजोल के एसपी सी लालरुआइया ने कहा है कि दो नई एफआईआर नहं दर्ज की गई हैं क्योंकि पहले ही केस दर्ज हो चुका था। पिछले सप्ताह स्थानीय लोगों ने बच्ची के लिए न्याय की मांग करते हुए प्रदर्शन भी किया था।

Scroll to Top