ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मुकेश अंबानी के परिवार को धमकी देने का आरोपी शख्स, जानें पुलिस को कैसे मिला सुराग

 (मानवीय सोच) मुकेश अंबानी और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुंबई पुलिस ने बिहार के दरभंगा से एक शख्स को हिरासत में लिया है। मुंबई पुलिस की टीम उसे लेकर लौट रही है। बुधवार को एक अंजान शख्स ने सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल के लैंडलाइन पर फोन करके अस्पताल को बम से उड़ाने और अंबानी परिवार को मारने की धमकी दी थी। इसके बाद  पुलिस ने तलाश शुरू की। 

डीसीपी नीलोत्पल ने कहा, अंबानी परिवार को धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने तुरंत ऐक्शन लिया और आधी रात के करीब दरभंगा से आरोपी गिरफ्तार किया गया। उसने मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया को भी उड़ाने की धमकी दी थी। बता दें कि मुकेश अंबानी के घर के बाहर से पहले भी जिलेटिन रॉड्स मिल चुकी हैं इसलिए यह इलाका संवेदनशील क्षेत्रों में आता है। 

पिछले दो महीने में इस अस्पताल में दो बार धमकी भरे फोन आ चुके हैं। अगस्त में इसी तरह का फोन आया था तब 56साल के एक सोनार को गिरफ्तार किया गया था जिसका नाम विष्णु विधु भौमिक था। आरोपी ने फोन करके खुद को अफजल गुरु बताया थाऔर कहा था कि अगले तीन घंटे में वह विस्फोट करेगा। 

हाल ही में सरकार ने मुकेश अंबानी की सुरक्षा बढ़ाई है। उन्हें Z+ सुरक्षा दी गई है। इसके अलावा उनकी पत्नी नीता अंबानी को वाई प्लस कैटिगरी की सुरक्षा दी गई है। बुधवार  को धमकी मिलने के बाद एंटीलिया की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अस्पताल में फोन आने के बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई थी। तब तक अस्पताल का कर्मचारी फोन पर ही  बात करता रहाऔर पुलिस को लोकेशन का पता चल गया। 

Scroll to Top