दुर्गा पूजा पंडाल में उतरे करंट से दो लोगों की मौत

अयोध्या   (मानवीय सोच) अयोध्या जिले के रुदौली विधानसभा क्षेत्र के बसैगापुर गांव में लगे दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक लोहे के खंभों में करंट उतर आने के कारण लगभग आधा दर्जन से अधिक लोग चपेट में आ गए। दो लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन लोग मामूली रूप से झुलस गए।

बताया जाता है कि बुधवार की शाम दुर्गा पूजा पंडाल में भंडारे का आयोजन किया गया था। जहां पर सैकड़ों की संख्या में माता-बहनें एवं बड़े बुजुर्ग मौजूद रहे।

मृतकों का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय बाराबंकी भेज दिया गया जिन का अंतिम संस्कार गुरुवार की सुबह भारी बारिश के दौरान बीच में रुदौली विधायक रामचंद्र यादव एवं दरियाबाद विधानसभा से विधायक व मंत्री सतीश चंद शर्मा की मौजूदगी में कर दिया गया। दोनों एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *