ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

ब्रिटिश गृह मंत्री के दावे पर आया भारत का जवाब ; ‘वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी ब्रिटेन में रुके रहते हैं भारतीय’

लंदन  (मानवीय सोच) हाल ही में ब्रिटेन की गृह मंत्री ने दावा किया था कि बड़ी संख्या में भारतीय वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी ब्रिटेन में रुके रहते हैं। उन्होंने कहा था कि ‘माइग्रेशन और मोबिलिट साझेदारी’ (एमएमपी) बेहतर काम नहीं कर रहा है। अब ब्रिटेन की गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन के इस दावे का भारत ने जवाब दिया है। भारतीय उच्चायोग ने बृहस्पतिवार को कहा कि ब्रिटेन द्वारा उठाए गए ऐसे सभी मामलों में वह कार्रवाई कर रहा है।

दरअसल ‘द स्पेक्टर’ को दिए गए ब्रेवरमैन के इंटरव्यू पर सवाल करने पर पीटीआई को दिए जवाब में उच्चायोग ने कहा कि भारत को पिछले साल हस्ताक्षरित एमएमपी के तहत ब्रिटिश सरकार द्वारा किए गए कुछ वादों पर ‘ठोस प्रगति’ का इंतजार है। इस साक्षात्कार में ब्रेवरमैन ने कहा था कि सबसे बड़ी संख्या में भारतीय अपनी वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी ब्रिटेन में रुके रहते हैं।

भारतीय उच्चायोग द्वारा जारी बयान में कहा गया है, ‘‘एमएमए के अंतर्गत विस्तृत चर्चा के तहत, भारत सरकार ब्रिटेन की सरकार के साथ मिलकर काम करने को प्रतिबद्ध है, और वीजा अवधि से ज्यादा समय तक ब्रिटेन में रूकने वाले अपने नागरिकों को वापस ले जाने में मदद करेगी।’’ बयान के अनुसार, ‘‘गृह विभाग द्वारा दिखाये गए आंकड़ों के अनुसार, उच्चायोग को भेजे गए सभी मामलों में कार्रवाई शुरू की गई है। इसके अलावा ब्रिटेन ने भी एमएमए के तहत कुछ वादों को पूरा करने को कहा है, जिसपर हमें ठोस कदम उठाए जाने का इंतजार है।’

Scroll to Top