ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

52 साल की मालकिन से ड्राइवर ने किया रेप ; एक साल तक लूटता रहा आबरू

दिल्ली  (मानवीय सोच)  हरियाणा के गुरुग्राम जिले में 52 साल की एक महिला के साथ कथित तौर पर एक साल से भी अधिक समय तक बार-बार बलात्कार करने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

अधिकारियों ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित महिला की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, आरोपी पीड़िता के पति का ड्राइवर के तौर पर काम करता था और घर के कामों में भी मदद करता था।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि 10 दिसंबर 2019 को जब वह घर पर अकेली थी तो ड्राइवर उसके कमरे में घुसा और उसके साथ दुष्कर्म किया।

जब उसने ड्राइवर का विरोध किया तो आरोपी ने कथित तौर पर उसके पति को जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने शिकायतकर्ता के हवाले से कहा कि उस दिन के बाद आरोपी ने कथित तौर पर एक साल से अधिक समय तक उसके साथ बलात्कार किया और अपने पति को इस बारे में बताने की कोशिश करने पर जान से मारने की धमकी दी।

महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि मैं काफी देर तक चुप रही, लेकिन अब मैंने आखिरकार पुलिस से संपर्क करने का फैसला किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में बुधवार को सेक्टर 51 के महिला पुलिस थाने में चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि वे तथ्यों की पुष्टि कर रहे हैं और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। 

Scroll to Top