ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

इलाज मुहैया कराने की नई रणनीति ; प्रदेश में खुलेंगे 94 ब्लॉक पब्लिक हेल्थ सेंटर

उत्तर प्रदेश (मानवीय सोच)  ग्रामीण चिकित्सा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत अब प्रदेश में 94 ब्लॉक पब्लिक हेल्थ सेंटर खुलेंगे। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि प्रदेश में पहली बार ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट बनाई जा रही है। जल्द ही इनके लिए भवन निर्माण शुरू होगा। यह सभी यूनिट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से संबद्ध होंगे। इसके लिए नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) ने धनराशि जारी कर दी है। हर यूनिट के लिए लगभग 48.95 लाख रुपये के हिसाब से कुल 46 करोड़ एक लाख 30 हजार रुपये जारी किए गए हैं। इसकी पहली किस्त के 2300.18 लाख रुपये जारी किए गए हैं। भवनों का निर्माण आवास विकास परिषद, प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन, राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ करेगा। 

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि नई रणनीति से सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों में सामान्य बीमारी से पीड़ितों का दबाव कम होगा। ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट में मरीजों को प्राथमिक स्तर का इलाज मिल सकेगा। इसमें डॉक्टर से लेकर पैरामेडिकल स्टाफ तक होंगे। दवा, पैथोलॉजी व दूसरी जांच की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इन सेंटरों में इलाज पूरी तरह से मुफ्त होगी। यहां के गंभीर मरीजों को उच्च सेंटर रेफर किया जाएगा।

Scroll to Top