ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पसमांदा मुस्लिमों पर निकाय चुनाव में BJP का फोकस

नई दिल्ली   (मानवीय सोच)  पीएम नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मुस्लिमों को जोड़ने की बात की थी। खासतौर पर पसमांदा मुस्लिमों पर फोकस करने का मंत्र पार्टी को दिया था और अल्पसंख्यक तबके को लुभाने के लिए स्नेह यात्रा निकालने की भी बात कही थी। अब भाजपा पसमांदा के अजेंडे पर चुनावी राजनीति में भी आगे बढ़ाने का प्लान बना रही है। इसकी शुरुआत भी यूपी से ही हो रही है, जो ध्रुवीकरण की राजनीति के लिए अकसर चर्चा में रहा है। नवंबर या दिसंबर यूपी में नगर निगम के चुनाव होने वाले हैं और उसमें भाजपा अल्पसंख्यक वार्डों में बड़ी संख्या में मुस्लिम उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है।

निकाय चुनाव के बहाने 2024 पर भी है भाजपा की नजर

भाजपा ऐसे वार्ड और नगर पंचायतों में भी अपने सिंबल पर प्रत्‍याशी उतार सकती है, जहां अधिकतर अल्‍पसंख्‍यक वोटर हैं। पार्टी के अल्‍पसंख्‍यक मोर्चे ने इस मिशन पर काम शुरू कर दिया है। प्रदेश भर में मोर्चा की बैठकों का सिलसिला शुरू हो रहा है। माना जा रहा है कि ये तैयारी सिर्फ निकाय चुनाव की नहीं बल्कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों को ध्‍यान में रखते हुए की जा रही है। इसी मकसद भाजपा लगातार पसमांदा मुसलमानों की बात कर रही है ताकि अल्पसंख्यकों में सेंध लग सके और एक बड़े वर्ग को साधा जा सके।

पसमांदा समाज के दानिश अंसारी को बनाया है मंत्री

मुस्लिमों में 85 फीसदी आबादी पसमांदा वर्ग की है, जबकि 15 से 20 फीसदी ही अशराफ हैं। भाजपा का फोकस है कि इस वर्ग को टारगेट करने रणनीति बनाई जाए। इसी कोशिश के तहत उसने मोहसिन रजा को हटाकर इस बार पसमांदा मुस्लिम दानिश आजाद अंसारी को योगी सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री बनाया है। भाजपा की कोशिश है कि अल्पसंख्यक वर्ग के वोटों से दूरी न रखी जाए और उसमें भी यथासंभव सेंध लगाई जाए। 2014 के लोकसभा चुनाव से लेकर अभी तक के आम चुनावों में बीजेपी ने यूपी में अल्‍पसंख्‍यक समाज से उम्‍मीदवारों को खड़ा नहीं किया है। लेकिन निकाय चुनाव में उसकी रणनीति बदल सकती है।

अल्पसंख्यक वोटरों के लिए अलग रणनीति बना रही है भाजपा

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली के हवाले से बताया गया है कि प्रदेश में 1200 से अधिक ऐसे वार्ड हैं, जहां अल्पसंख्यक वोटर बड़ी संख्‍या में हैं। इनमें भाजपा उम्मीदवार उतारेगी और अल्पसंख्यकों को ही प्राथमिकता दिए जाने का प्लान बन रहा है। इस बार ऐसी सभी सीटों पर भाजपा के निशान पर प्रत्‍याशी उतारने की योजना है।

Scroll to Top