ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अमेठी में पूर्व मंत्री भाजपा नेता संजय सिंह का भी शस्त्र लाइसेंस निरस्त

यूपी  (मानवीय सोच)  अमेठी के जिला प्रशासन ने शस्त्र लाइसेंस धारकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता संजय सिंह समेत कई लोगों के शस्त्र लाइसेंस रद कर दिए हैं। जिन लोगों का शस्त्र लाइसेंस रद हुआ है उनमें मसाला कारोबारी राजेश मसाला सहित 23 लोग शामिल हैं। प्रशासन के अनुसार दो से अधिक शस्त्र रखने वाले धारकों पर यह कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई की जद में पूर्व केंद्रीय मंत्री और अमेठी राजा संजय सिंह सहित अन्य प्रभावशाली लोगों का भी शामिल होना चर्चा का विषय बन गया है। इनके अतरक्ति जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरी, नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रमा देवी के शस्त्र लाइसेंस भी निरस्त हुए है।

ग़ौरतलब है कि शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी ने दो अधिक शस्त्र लाइसेंस वालों को एक शस्त्र लाइसेंस जमा करवाने का आदेश दिया था। उन्होंने चेतावनी दी थी कि जो लोग इसका पालन नहीं करेंगे, उनका शस्त्र निरस्त कर दिया जाएगा। नोटिस देने के बाद भी जिन लोगों ने अपना लाइसेंस नहीं जमा किया, जिला प्रशासन ने ऐसे 23 लोगों का शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिया है।

Scroll to Top