ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लालू-राबड़ी समेत 16 के खिलाफ CBI ने दाखिल की चार्जशीट

पटना:  (मानवीय सोच) जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में लालू प्रसाद यादव  राबड़ी देवी समेत अन्य लोगों के खिलाफ सीबीआई  ने चार्जशीट दायर की है. इसके बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लालू परिवार के बचाव में सामने आ गये हैं. नीतीश कुमार ने चार्जशीट पर कहा, “कुछ नहीं है. हम लालू- नीतीश एक साथ आ गये हैं, इसलिए बीजेपी को जो मर्जी पड़ती है, वह वो कर रही है. इसका कोई मतलब नहीं है. यह कोई तरीका नहीं है.”

बिहार में इन दिनों जेडीयू-आरजेडी गठबंधन की सरकार है. नीतीश सरकार में लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव अहम सहयोगी व बिहार के उप मुख्यमंत्री हैं. पिछली गठबंधन सरकार के दौरान लालू परिवार पर जमीन के बदले नौकरी देने के आरोप लगने पर नीतीश कुमार ने साल 2017 में आरजेडी से नाता तोड़कर बीजेपी के साथ सरकार बनी ली थी.

प्रशांत किशोर ने मुझे JDU को कांग्रेस में विलय करने के लिए कहा था
नीतीश कुमार ने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर पर भी हमला बोला है. उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर ने मुझसे कहा था कि अपनी पार्टी को कांग्रेस में मर्ज कर लो. मैं उसकी पदयात्रा के बारे में क्या बोलूं वो मेरे घर में रहता था. मेरे साथ रहता था. इन लोगों का कोई ठिकाना नहीं है, बीजेपी में गया है तो उसी के हिसाब से काम कर रहा है. मैं उसको बुलाने नहीं गया था वो दुख ही मेरे पास आया था. जिसको जो मन पड़ता हो बोलने दीजिए. मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता.

Scroll to Top