ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

उत्तरकाशी हिमस्खलन: एक और पर्वतारोही का शव बरामद ; कुल 27 शव मिले

उत्तराखंड   (मानवीय सोच)  उत्तरकाशी में द्रौपदी का डांडा चोटी के पास मंगलवार को हुए हिमस्खलन के बाद लापता पर्वतारोहियों में से और एक का शव शनिवार को बरामद किया गया. हादसे में लापता हुए 29 पर्वतारोहियों में से अब तक 27 के शव बरामद किये जा चुके हैं. वहीं, शनिवार तक सात पर्वतारोहियों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए. नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (एनआईएम) के मुताबिक, एनआईएम के 29 पर्वतारोही चढ़ाई के बाद लौटते समय चार अक्टूबर को 17 हजार फुट की ऊंचाई पर द्रौपदी का डांडा-द्वितीय चोटी पर हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे.

संस्थान ने बताया कि और एक शव मिलने के साथ ही अब तक कुल 27 पर्वतारोहियों के शव बरामद किये गए हैं, जबकि दो अब भी लापता हैं. संस्थान ने बताया कि चार पर्वतारोहियों के शव उत्तरकाशी में ही उनके परिजनों को सौंप दिए गए.

वहीं, असम, मेघालय और उत्तर प्रदेश के तीन पर्वतारोही प्रशिक्षुओं के शवों को देहरादून में जॉलीग्रांट के हिमालयन अस्पताल में भेजा गया है, जहां से उन्हें उनके घरों तक ले जाया जाएगा.

Scroll to Top