ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अमेरिका ने अपने नागरिकों को दी वहां से निकलने की सलाह ; यूक्रेन में कहीं सेफ नहीं

कीव   (मानवीय सोच)  यूक्रेन पर रूस ने कई मिसाइलें दागी हैं। इस बीच अमेरिका ने यूक्रेन में रह रहे अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की है। इसमें अमेरिकियों से जल्द से जल्द यूक्रेन छोड़ देने के लिए कहा गया है। कीव में अमेरिकी दूतावास ने वहां रहने वाले अपने नागरिकों को ई-मेल जारी किया है। इसमें कहा गया है कि वह सभी सुरक्षित ठिकानों पर चले जाएं और सुरक्षित मौका देखकर यूक्रेन छोड़ दें। 

निजी वाहनों को दें तरजीह
अमेरिकन एंबेसी द्वारा जारी ई-मेल में कहा गया है कि रूस ने यूक्रेन पर हमला किया है। इसमें कीव और अन्य जगहों पर आम लोगों के ठिकानों के साथ-साथ सरकारी ठिकानों को भी निशाना बनाया गया है। आगे लिखा है कि रूस के लगातार हमलों के चलते आम लोग और उनके घर-बार के लिए खतरा पैदा हो गया है। इसलिए अमेरिकी दूतावास सभी अमेरिकी नागरिकों से आग्रह करता है कि वह निजी वाहनों के जरिए यूक्रेन से निकलने को तरजीह दें। साथ ही हवाई मार्ग से यात्रा करने से बचने के लिए कहा गया है।

कई शहरों में मिसाइल से हमले
गौरतलब है कि सोमवार को यूक्रेन की राजधानी कीव समेत उसके कई शहरों में मिसाइल हमले हुए। यूक्रेन के गृह मंत्रालय के सलाहकार रोस्तिस्लाव स्मिरनोव ने बताया कि कीव में हुए हमले में आठ लोगों की मौत हो गई और 24 अन्य लोग घायल हो गए। वहीं यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने यूक्रेनवासियों से मजबूती से डटे रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि रूस हमें नष्ट करने और पृथ्वी से हमारा नामो-निशान मिटाने की कोशिश कर रहा है। कीव के मेयर विताली क्लित्चको ने कीव के बीचों-बीच शेवचेंको में विस्फोट होने की जानकारी दी। इस इलाके में कई सरकारी ऑफिसेज हैं।

Scroll to Top