ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

भारत के लिहाज से इस बार क्‍यों अहम है G-20 की बैठक

नई दिल्‍ली  (मानवीय सोच)   रूस यूक्रेन जंग को देखते हुए जी-20 की चुनौतियां बड़ी हो गई है। इंडोन‍ेशिया के बाद भारत जी-20  की अध्‍यक्षता करेगा और 2023 में भारत में सदस्‍य देशों की बैठक होनी है। ऐसे में भारत के समक्ष इसके आयोजन और जी-20 के लक्ष्‍यों को हासिल करने की चुनौती होगी। यह चुनौती तब कठिन हो जाती है, जब रूस यूक्रेन युद्ध  में पूरी दुनिया बंटी हुई है। भारत भी पड़ोसी देशों के साथ सीमा विवाद में उलझा हुआ है। ऐसे में भारत इन चुनौतियों से कैसे पार पाएगा। क्‍या है जी-20 के गठन का लक्ष्‍य।

अगले साल जी-20 की मेजबानी करेगा भारत

1- 17वां G-20 राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों का शिखर सम्मेलन नवंबर 2022 में इंडोनेशिया में होगा। इसके बाद भारत दिसंबर 2022 से G-20 की अध्यक्षता ग्रहण करेगा। भारत एक वर्ष की अवधि के लिए G-20 की अध्यक्षता करेगा। विदेश मंत्रालय ने घोषणा की है कि भारत वर्ष 2023 में नई दिल्‍ली में 20 समूह के नेताओं के शिखर सम्‍मेलन की मेजबानी करेगा। भारत ने जी-20 के संस्थापक सदस्य के रूप में दुनिया भर में सबसे कमजोर लोगों को प्रभावित करने वाले महत्त्वपूर्ण मुद्दों को उठाने के लिए इस मंच का उपयोग किया है। हालांकि, बेरोजगारी में वृद्धि और गरीबी के कारण इसके लिए प्रभावी ढंग से नेतृत्त्व करना मुश्किल है।

2- भारत जी-20 की अध्‍यक्षता ऐसे समय करेगा, जब अंतरराष्‍ट्रीय राजनीति में तेजी से बदलाव आया है। रूस यूक्रेन जंग और ताइवान मामले में चीन-अमेरिका के बीच चल रहे तनाव के चलते वैश्विक परिदृश्‍य में काफी बदलाव आया है। रूस यूक्रेन युद्ध में भारत की तटस्‍थता नीति को लेकर अमेरिका और पश्चिमी देशों के बीच मतभेद उभर कर आया है। संयुक्‍त राष्‍ट्र में रूस के खिलाफ अमेरिका व पश्चिमी देशों द्वारा लाए गए प्रस्‍ताव पर मतदान में भारत गैरहाजिर रहा है। भारत की यह रणनीति अमेरिका व पश्चिमी देशों को अखर रही है।

3- भारत के लिए बड़ी चुनौती जी-20 के विचारों एवं लक्ष्‍यों की रक्षा करने के साथ इंडोनेशिया की सहायता और भू-राजनीतिक मतभेद के कारण इसे विखंडन से बचाने की होगी, जहां एक मंच में एक साथ बैठ कर नेता एक-दूसरे की बात सुनने से कतराते हैं। भारत ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। देश के विभिन्‍न हिस्‍सों में जी-20 की सौ बैठकों के लिए आयोजनों की योजना बनाई है। भारत के पड़ोसी देशों के साथ संघर्ष को देखते हुए जम्मू-कश्मीर में जी-20 शिखर सम्मेलन या मंत्रिस्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी या नहीं, इस पर संशय बना हुआ है।

Scroll to Top