ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बॉम्बे हाईकोर्ट ने वकील को लगाई फटकार ; याचिका में अटैच की आपत्तिजनक तस्वीरें

बॉम्बे  (मानवीय सोच)  बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक व्यक्ति के खिलाफ रेप के केस को खत्म करने की मांग पर सुनवाई के दौरान एक वकील को फटकार लगाई है। साथ ही वकील पर 25,000 रुपए का जुर्माना भी लगाया है। ये पैसे दो हफ्ते के भीतर कीर्तिकर लॉ लाइब्रेरी जमा करने होंगे। दरअसल, वकील ने याचिका के साथ आपत्तिजनक तस्वीरें अटैच की थीं।

जस्टिस रेवती मोहिते डेरे की अध्यक्षता वाली एक बेंच ने वकील को याचिका में अटैच की गई आपत्तिजनक तस्वीरों को हटाने का आदेश दिया है। अदालत ने कहा कि सभी वकीलों को ऐसी तस्वीरों को अटैच करते समय संयम बरतना चाहिए। इससे पीड़ित की पहचान उजागर हो सकती है। कोर्ट ने वकील से कहा कि वे याचिका की कॉपीज से भी इन तस्वीरों को तुरंत हटा दे।

अदालत की अनुमति से तस्वीरें पेश हों

इस आदेश के बाद एडवोकेट्स एसोसिएशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया (AAWI) ने भी एक नोटिस जारी किया है। इसमें वकीलों को महिलाओं के खिलाफ अपराध की याचिकाओं के साथ आपत्तिजनक/अश्लील फोटो/वीडियो अटैच करने से परहेज करने को कहा है। हालांकि, वे याचिका की सुनवाई के समय अदालत की अनुमति से हाईकोर्ट के समक्ष ऐसी चीजें पेश करने की अनुमति मांग सकते हैं।

क्या है पूरा मामला

जस्टिस मोहिते-डेरे और जस्टिस श्रीराम एम मोदक की पीठ 7 अक्टूबर को एक महिला की रिट याचिका पर सुनवाई कर रही थी। पीठ ने कहा कि सुनवाई के दौरान, हमें याचिकाकर्ता के वकील की ओर से उक्त याचिका में अटैच आपत्तिजनक तस्वीरें मिलीं। इससे कई जगह सर्कुलेट किया गया है, जिससे पीड़ित की पहचान का खुलासा हुआ है और उसकी गरिमा को भी ठेस पहुंची है।

कोर्ट ने याचिकाकर्ता के वकील को उक्त तस्वीरों को तुरंत हटाने का आदेश दिया। इन तस्वीरों को जहां भी भेजा गया है, वहां से भी वापस लिया जाए। कोर्ट ने अधिवक्ताओं, सदस्यों, फाइलिंग क्लर्कों को सलाह दी है कि वे इस तरह की तस्वीरों को याचिका में अटैच न करें। इस मामले में अब 21 अक्टूबर को सुनवाई होगी।

Scroll to Top