ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

भारत जोड़ो यात्रा के जवाब में अब भाजपा ने शुरू की जन संकल्प यात्रा

कर्नाटक   (मानवीय सोच)   कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों कर्नाटक में है। यहां पर यात्रा को लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। अब कांग्रेस की यात्रा के जवाब में राज्य की भारतीय जनता पार्टी आज यानी 11 अक्टूबर से जन संकल्प यात्रा शुरू करने जा रही है। इसका ऐलान कर्नाटक मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने किया।

बोम्मई ने बताया कि भाजपा की जन संकल्प यात्रा का नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा करेंगे। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का एजेंडा लोगों को यह बताना है कि भाजपा ने उनके लिए क्या किया है। हजारों लोगों को भाजपा की लीडरशिप में फायदा पहुंचा है। इस यात्रा में भाजपा अधिकारी भी हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा 2023 में यहां चुनाव जीतने वाली है। इस यात्रा के साथ राज्य में कांग्रेस और भाजपा के बीच चल रहा पोस्टर वॉर फिर शुरू हो गया है।

2023 में कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP ने 7 रैलियां प्लान की

16 अक्टूबर को मैसूर में SC मोर्चा
30 अक्टूबर को कलबुर्गी में OBC मोर्चा
13 नवंबर को हुब्बली में रैथा मोर्चा
27 नवंबर को शिवमोगा में युवा मोर्चा
27 नवंबर को बेल्लारी में ST मोर्चा
25 दिसंबर को बेंगलुरु में महिला मोर्चा
8 जनवरी को विजयपुरा में अल्पसंख्यक मोर्चा
दो दिन में तीन जिलों से निकलेगी यात्रा
यह यात्रा रायचुर सिटी से शुरू होगी और अगले दो दिनों में कोप्पल, विजयनगर और बेल्लारी जिलों से होकर निकलेगी। इस यात्रा के दौरान रैलियां और ऑफिस मीटिंग भी होंगी।

कर्नाटक मंत्री सीएन अश्वथनारायण ने भाजपा की यात्रा के बारे में कहा कि हर पार्टी की अपनी एक्टिविटीज होती हैं। इसका यह मतलब नहीं है कि कांग्रेस यात्रा निकाल रही है और बाकी पार्टियां मूकदर्शक बनीं देख रही हैं। सबने अपनी एक्टिविटी प्लान कर रखी हैं। हम अपना काम कर रहे हैं। यह हमारा आउटरीच प्रोग्राम है। कांग्रेस तो अभी अभी जागी है, हम पहले से लोगों के साथ हैं।

कांग्रेस और BJP के बीच पोस्टर वॉर जारी

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। आज कर्नाटक में इसका 34वां दिन है। यात्रा आज हरथीकोटे से शुरू हुई है और सिद्धपुरा के चित्रदुर्ग में जाकर रुकेगी। इसके पहले राज्य के भाजपा कैडर ने कांग्रेस नेता सिद्धारमैया की तस्वीर वाले पोस्टर लगाए हैं, जिनमें PFI भाग्य लिखा है। भाजपा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि सिद्धारमैया सरकार ने PFI कार्यकर्ताओं पर हुए 1600 केस वापस ले लिए थे। इससे पहले कांग्रेस ने बेंगलुरु में सिद्धरमैया को भ्रष्ट बताते हुए PayCM के पोस्टर लगाए थे।

कर्नाटक के मैसूर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने बारिश के बीच जनसभा को संबोधित किया। गांधी जयंती के मौके पर जब पूरे दिन की यात्रा के बाद राहुल लोगों को संबोधित करने के लिए मंच की तरफ बढ़े तो बारिश होने लगी। इस मौके पर राहुल ने बारिश रुकने का इंतजार नहीं किया। भीगते हुए उन्होंने भाषण जारी रखा।

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पिछले हफ्ते कर्नाटक के मंड्या में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। इस यात्रा की कई तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हुईं। राहुल गांधी ने बीच सड़क मां सोनिया के जूते का फीता बांधा, जिसकी खूब तारीफ हो रही है। शशि थरूर ने भी इस फोटो को शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि मां तो मां होती है, उनका कोई तोड़ नहीं होता।

Scroll to Top