ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

भारत में एपल आईफोन दिसंबर तक देंगे 5G नेटवर्क की सुविधाएं

भारत  (मानवीय सोच)  जल्द ही 5G सेवाएं शुरू करने वाला है. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने 1 अक्टूबर को ही देश में 5G सेवाओं की शुरुआत की है. रॉयटर्स के अनुसार, एपल इंक भारत में अपने iPhone मॉडल्स को अपग्रेड करना दिसंबर से चालू करेगा ताकि उन्हें 5G नेटवर्क के अनुकूल बनाया जा सके. भारतीय अधिकारी अब  हाई-स्पीड नेटवर्क पर काम करने लायक मोबाइल बनाने के लिए फोन निर्माताओं पर जोर डाल रहे हैं. कंपनी ने कहा है कि वो हाल ही में लॉन्च हुए मॉडल्स में सॉफ्टवेयर अपग्रेड कर रहे हैं. इनमें  iPhone 14, 13, 12 और  iPhone SE,शामिल है. इंडस्ट्री के जानकारों का कहना है कि यह मोबाइल फिलहाल  5G नेटवर्क  को सपोर्ट नहीं करते हैं.  

एपल ने एक बयान जारी कर कहा, “हम फिलहाल भारत में अपने पार्टनर्स के साथ भारत में आईफोन में सबसे बेहतर 5G सेवा एक्सपीरिएंस लाने के लिए काम कर रहे हैं. जैसे ही नेटवर्क वेलिडेशन और क्वालिटी परफॉर्मेंस की टेस्टिंग पूरी होगी, इसे पूरा कर लिया जाएगा” 

ET Telecom ने इस मामले से परिचित लोगों का हवाला देते हुए बताया है कि Apple दिसंबर तक iPhone 12 और उससे ऊपर के डिवाइस में 5G सर्विस को अपडेट करने की तैयारी कर रही है. ऐप्पल डिवाइस के लिए नया iOS अपडेट जारी कर सकती है, जिसके जरिए इस सर्विस को एक्टिव किया जाएगा.

Apple कथित तौर पर दिल्ली और मुंबई जैसे मेट्रो शहरों में Airtel की 5G सेवाओं के लिए अपने डिवाइस को टेस्ट कर रही है। क्यूपर्टिनो स्थित कंपनी कथित तौर पर Jio के नेटवर्क पर 5G रोल आउट के लिए भी टेस्ट कर रही है. हालांकि इस मामले में अभी तक ऐप्पल या एयरटेल के अधिकारियों की ओर से कोई पुष्टि नहीं हुई है.

दूरसंचार विभाग (DoT) और MeitY के अधिकारी बुधवार को देश में बड़े पैमाने पर 5G सर्विस के इस्तेमाल पर चर्चा करने के लिए दूरसंचार ऑपरेटरों और स्मार्टफोन कंपनियों से मिलेंगे। बैठक में Apple और Samsung के अधिकारी भी शामिल होंगे. DoT और इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय दोनों के सचिव 5G मुद्दों पर चर्चा करने के लिए बैठक की अध्यक्षता करेंगे.

Scroll to Top