ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

‘लंपी स्किन वायरस’ का मुद्दा उठाने वाली याचिका पर 31 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली  (मानवीय सोच)  सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि वह मवेशियों के लंपी स्किन वायरस  के मामले पर दर्ज हुई याचिका पर 31 अक्टूबर को सुनवाई करेगा। मुख्य न्यायाधीश यूयू ललित की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष इस मामले को उठाया गया। मामले का उल्लेख करने वाले वकील ने यूयू ललित की पीठ को बताया कि यह बीमारी मवेशियों में फैल गई है और इसके कारण अब तक 67,000 से अधिक गायों की मौत हो चुकी है।

इस पर न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी और न्यायमूर्ति एस.आर. भट (S R Bhat) की पीठ ने कहा कि मामले को 31 अक्टूबर को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा।

जानवरों की हो रही मृत्यु

लंपी स्किन एक संक्रामक वायरल संक्रमण है, जो मवेशियों को प्रभावित कर रहा है। इसके चलते मवेशियों में बुखार, त्वचा पर छोटी-छोटी गांठ बन जाती हैं। इसके चलते कई जानवरों की मृत्यु भी हो रही है। यह रोग मच्छरों, मक्खियों, जुंओं और ततैयों द्वारा मवेशियों के सीधे संपर्क में आने और दूषित भोजन और पानी के माध्यम से फैल रहा है।

केंद्र सरकार ने पिछले महीने कहा था कि जुलाई में लंपी स्किन के फैलने के बाद से 67,000 से अधिक जानवरों की मौत हो चुकी है। यह गुजरात, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में फैल गया है।

विकसित किया गया एक स्वदेशी टीका

वहीं, 12 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि केंद्र और राज्य बीमारी के प्रसार को नियंत्रित करने की कोशिश में लगे हुए हैं। इंटरनेशनल डेयरी फेडरेशन वर्ल्ड डेयरी समिट (IDF WDS) 2022 का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी ने कहा था कि लंपी स्किन वायरस के लिए एक स्वदेशी टीका विकसित किया गया है।

दिल्ली हाई कोर्ट ने मांगा जवाब

28 सितंबर को दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम से उस याचिका पर जवाब मांगा था जिसमें मवेशियों में लंपी स्किन वायरस के मामलों से निपटने और स्थापित करने के लिए प्रत्येक क्षेत्र में पशु चिकित्सकों की एक टीम के गठन की मांग की गई थी। संक्रमित जानवरों के इलाज के लिए आइसोलेशन वार्ड बनाए जाने की भी मांग थी।

 

Scroll to Top