गोरखपुर एयरपोर्ट से जल्द शुरू होगी विस्तारा और एयर एशिया की फ्लाइट सर्विस

लखनऊ  (मानवीय सोच)  गोरखपुर एयरपोर्ट जल्द ही लखनऊ और वाराणसी के एयरपोर्ट के समकक्ष खड़ा दिखाई देगा। अभी जहां तीन विमानन कंपनियां विभिन्न शहरों के लिए सेवाएं दे रही हैं वहीं जल्द ही विस्तारा और एयर एशिया भी गोरखपुर एयरपोर्ट से जुड़ जाएंगी। इन दोनों कंपनियों के जुड़ जाने से जहां विमानों की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी वहीं प्रतिस्पर्धा के चलते किराए में भी गिरावट आने की उम्मीद है।

एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार दो नई एयरलाइंस को गोरखपुर एयरपोर्ट से जोड़ने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है। एयरपोर्ट पर निर्माणाधीन दूसरा टर्मिनल दिसम्बर में पूरा होने वाला है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि दोनों विमानन कंपनियों की सेवाएं नए साल में शुरू हो जाएंगी। अन्तरराष्ट्रीय सुविधाओं वाली इन दोनों कंपनियों ने दिल्ली और मुम्बई के लिए उड़ान सेवा देने के लिए इच्छा जताई है। इन दोनों कंपनियों ने अगर एक-एक उड़ान सेवा भी दोनों शहरों के लिए शुरू की तो दिल्ली के लिए पांच और मुम्बई के लिए चार उड़ानें हो जाएंगी।

टैक्सियां अटैच होंगी

एयरपोर्ट से चलने वाले टैक्सी और रिक्शा एयरपोर्ट से अटैच किए जाएंगे और उन्हें कूपन देकर संचालित किया जाएगा। प्रयास है कि दूरी के अनुसार किराया तय कर दिया जाए ताकि यात्रियों को कोई दिक्कत न हो।

यात्री टर्मिनल पर 24 घंटे एंबुलेंस उपलब्ध होगी

नया टर्मिनल आगामी दिसंबर तक तैयार हो जाएगा। यहां फ्लाइट की संख्या 15 पहुंच गयी है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए एयरपोर्ट पर कम से कम एक एंबुलेंस 24 घंटे सेवा में मौजूद रखने की भी कवायद शुरू हो गई है। एंबुलेंस के लिए सीएमओ से वार्ता भी हो चुकी है।

300 यात्रियों के बैठने की होगी क्षमता 

वर्तमान में एयरपोर्ट के टर्मिनल में 200 लोगों के बैठने का इंतजाम है। नए भवन के निर्माण से टर्मिनल 3440 स्कवॉयर मीटर और बढ़ जाएगा। नया टर्मिनल दो तल का होगा। इसमें एक साथ 300 लोगों के बैठने की क्षमता होगी। डिपार्चर हॉल में 10 चेकिंग काउंटर होंगे। अराइवल हॉल में सामान लेने के लिए दो बेल्ट होगी। नए टर्मिनल में लिफ्ट एवं एस्केलेटर की सुविधा होगी। यहां रेस्टोरेंट एवं शॉपिंग के लिए दुकानें भी होंगी।

अभी यहां के लिए सेवाएं :

गोरखपुर से दिल्ली एयर इंडिया

गोरखपुर से दिल्ली स्पाइस जेट

गोरखपुर से दिल्ली गो-इंडिगो

गोरखपुर से मुम्बई स्पाइस जेट

गोरखपुर से मुम्बई गो इंडिगो

गोरखपुर से बंगलूरू गो इंडिगो

गोरखपुर से कोलकाता गो-इंडिगो

गोरखपुर से हैदराबाद गो इंडिगो

गोरखपुर से प्रयागराज गो-इंडिगो

गोरखपुर से लखनऊ एयर इंडिया

गोरखपुर से कानपुर स्पाइस जेट

गोरखपुर से वाराणसी स्पाइस जेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *